×

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

By: Gulab rohit

May 22, 202510:15 PM

view9

view0

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

गंजबासौदा। गुरुवार की शाम को 5 बजें तेज धूप निकल रही थी। कि अचानक मौसम बेकाबू हो गया। अचानक से धूल भरी तेज आंधी चली, हवा की रफ्तार लगभग 60 प्रति घंटे से अधिक तेज रही। जिसमें कई घरों और दुकानों के छप्पर उड़ गए। धूल भरी आंधी के कारण घरों व दुकानों में धूल भर गई। धूल भरी आंधी के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया। मुख्य मार्गों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया, लोग मार्गो पर ही वाहन खड़े करके सुरक्षित स्थान पर छुप गए। तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां खड़े थे वहीं खड़े रह गए।
इसी बीच लगभग 10 मिनट तक बड़ी बूंद के साथ बारिश हुई। इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से 24 मई तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलने की संभावना जाहिर की गई थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल साफ छाए रहें। लेकिन 5 बजें बाद अचानक मौसम बदला धूल भरी तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई। तभी नगर की लाइट बंद हो जाने से पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। एक घंटे से अधिक देर तक पानी गिरता रहा। समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश...पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी से रचाया ब्याह

मध्यप्रदेश...पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी से रचाया ब्याह

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शादी के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी सार्वजनिकतौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक चर्चा के दौरान कहा- दो या तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।

Loading...

Dec 20, 20251:57 PM

मेट्रो की सौगात: 20 दिसंबर से शुरू होगा आधुनिक सफर, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

मेट्रो की सौगात: 20 दिसंबर से शुरू होगा आधुनिक सफर, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल मेट्रो रेल सेवा का 20 दिसंबर को ऐतिहासिक शुभारंभ होने जा रहा है। जानें मेट्रो की रूट, स्टेशन, लागत और अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी।

Loading...

Dec 19, 20258:15 PM

पश्चिम-मध्य रेलवे ने बदली ट्रेनों की समय-सारणी: 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए नियम

पश्चिम-मध्य रेलवे ने बदली ट्रेनों की समय-सारणी: 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए नियम

1 जनवरी 2026 से पश्चिम-मध्य रेलवे की कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव हो रहा है। जबलपुर, भोपाल, रीवा और कोटा की ट्रेनों की नई सूची यहाँ देखें।

Loading...

Dec 19, 20257:59 PM

ग्रामीण विकास और 'जी राम जी' बिल से बदलेगी MP के गांवों की सूरत: मंत्री पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां

ग्रामीण विकास और 'जी राम जी' बिल से बदलेगी MP के गांवों की सूरत: मंत्री पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर विभाग की उपलब्धियां बताईं। जानें 'जी राम जी' बिल, नर्मदा परिक्रमा पथ और नदी संरक्षण की योजनाओं के बारे में।

Loading...

Dec 19, 20257:53 PM

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

भोपाल निर्वाचन शाखा ने SIR अभियान के तहत 4.38 लाख 'अनकलेक्टेबल' मतदाताओं की पहचान की है। 23 दिसंबर को नई सूची जारी होगी। जानें अपनी विधानसभा का हाल।

Loading...

Dec 19, 20256:59 PM