×

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

भोपाल निर्वाचन शाखा ने SIR अभियान के तहत 4.38 लाख 'अनकलेक्टेबल' मतदाताओं की पहचान की है। 23 दिसंबर को नई सूची जारी होगी। जानें अपनी विधानसभा का हाल।

By: Ajay Tiwari

Dec 19, 20256:59 PM

view8

view0

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

  • भोपाल में एसआईआर अभियान में चौंकाने वाले नतीजे
  • सूची से चार लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
  • नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को

भोपाल:स्टार समाचार वेब

राजधानी भोपाल की मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए चलाए गए विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। इस प्रक्रिया के बाद जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 4 लाख 38 हजार 876 मतदाताओं के नाम कम होने जा रहे हैं। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार, नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा।

SIR अभियान के मुख्य निष्कर्ष

4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चले इस व्यापक अभियान में 21 लाख 25 हजार से अधिक मतदाताओं के डेटा की जांच की गई। गहन जांच (डिजिटाइजेशन और वेरिफिकेशन) के बाद जो डेटा सामने आया है। सूची में लंबे समय से जुड़े 33,791 ऐसे नाम मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।  सबसे बड़ी संख्या (2,86,661) उन लोगों की है, जो अब उस पते पर नहीं रहते या दूसरे जिले/क्षेत्र में शिफ्ट हो गए हैं। गणना के दौरान 1,01,504 मतदाता अपने पते पर मौजूद नहीं पाए गए।  14,171 मतदाता ऐसे मिले जिनका नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज था।

विधानसभा वार कटौती की स्थिति

आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरा विधानसभा में सर्वाधिक 97,052 नाम हटाए जाएंगे, जबकि नरेला में 81,235 और मध्य विधानसभा में 67,304 नाम सूची से बाहर होंगे। सबसे कम कटौती बैरसिया क्षेत्र में (12,903) दर्ज की गई है।

नए नाम जोड़ने का अवसर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम इस प्रक्रिया के दौरान छूट गए हैं या जो नए मतदाता (18 वर्ष पूर्ण) जुड़ना चाहते हैं, वे फॉर्म नंबर-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिले भर से 2,133 नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर विधानसभा (1,088) से हैं।

अगला कदम: 24 दिसंबर से होगी सुनवाई

प्रशासन के पास लगभग 1 लाख 16 हजार ऐसे मतदाता हैं जिनका स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। इनके लिए 24 दिसंबर से विशेष सुनवाई आयोजित की जाएगी। संबंधित व्यक्ति अपने वैध दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकेंगे, जिसके सत्यापन के बाद ही उनके नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विधानसभा वार एएसडीआर (ASDR) श्रेणी का विवरण

विधानसभा क्षेत्र मृत अनुपस्थित शिफ्टेड दोहरी प्रविष्टि कुल कटौती
गोविंदपुरा 6,311 25,590 61,282 3,092 97,052
नरेला 6,138 6,098 65,356 3,115 81,235
मध्य 4,305 5,706 54,891 2,244 67,304
हुजूर 5,667 25,202 32,076 2,302 65,891
दक्षिण-पश्चिम 4,170 11,074 46,361 1,324 63,433
उत्तर 4,682 26,055 18,879 1,376 51,058
बैरसिया 2,518 1,779 7,816 718 12,903
कुल 33,791 1,01,504 2,86,661 14,171 4,38,876

COMMENTS (0)

RELATED POST

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालक शुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी।

Loading...

Feb 10, 20263:10 PM

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Loading...

Feb 10, 20262:35 PM

MP:  मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया नमन

MP: मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।लोकप्रिय जन नेता रहे शुक्ला राज्य सरकार में विधि-विधायी एवं सामान्य प्रशासन मंत्री भी रहे।

Loading...

Feb 10, 20262:14 PM

मध्यप्रदेश: भाजपा कैश में नहीं लेगी सहयोग निधि... अब पार्टी का चंदा डिजिटल

मध्यप्रदेश: भाजपा कैश में नहीं लेगी सहयोग निधि... अब पार्टी का चंदा डिजिटल

अभी तक नगद या चेक दोनों विकल्प देकर आजीवन सहयोग निधि जुटा रही प्रदेश भाजपा अब वर्ष 2026 में सिर्फ चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए पार्टी के खाते में आनलाइन पैसा लेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा अब आर्थिक रूप से पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी होने जा रही है।

Loading...

Feb 10, 20261:23 PM