पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शादी के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी सार्वजनिकतौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक चर्चा के दौरान कहा- दो या तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।

सोशल मीडिया पर शादी के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शादी के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी सार्वजनिकतौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक चर्चा के दौरान कहा- दो या तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। मैं अभी भोपाल से बाहर हूं। 22 दिसंबर के बाद ही राजधानी लौटूंगा। मैं अभी इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। दरअसल, मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका निजी जीवन है। शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आर्य समाज मंदिर में हुआ विवाह
दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। यह एक सादे समारोह में हुआ विवाह था। इसकी तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपक जोशी को बधाई दी, जिसके बाद यह शादी सार्वजनिक चर्चा में आ गई। कांग्रेस नेता ने बृजेंद्र शुक्ला ने फेसबुक पर यह पोस्ट साझा की है।
पहली पत्नी का कोविड में हो गया था निधन
दीपक जोशी की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। उनकी पहली पत्नी विजया जोशी का वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान निधन हो गया था। उस समय यह खबर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी थी। पहली पत्नी के निधन के बाद दीपक जोशी का यह दूसरा विवाह बताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पल्लवी राज सक्सेना से शादी से पहले दीपक जोशी के नाम दो अन्य महिलाओं के साथ विवाह की चर्चाएं भी सामने आ चुकी हैं।
दीपक 2013 में बने थे मंत्री
दीपक जोशी ने 2013 में देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता मनोज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।
2023 में कांग्रेस और 2024 में फिर भाजपा
2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद राजनीतिक समीकरण बदले। उपचुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर दलबदल कर आए नेताओं को टिकट दिया, जिससे दीपक जोशी खुद को राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस करने लगे। यही वह दौर था जब उनका भाजपा से मोहभंग शुरू हुआ। अंतत: 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद 7 नवंबर 2024 को पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी के नांदनेर में फिर से भाजपा की सदस्यता ली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।