×

समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें : मुकेश टंडन

विधायक बोले नागरिको की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी,आपदा प्रबंधन जागरूकता से हुए प्रशिक्षित 

By: Gulab rohit

May 20, 202510:49 PM

view26

view0

समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें : मुकेश टंडन

विदिशा।  जिले में नागरिको को प्राकृतिक आपदाओं या मानव त्रुटि से होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं से बचाव, सतर्कता और घटित होने पर क्या करें इत्यादि प्रस्तुतियों को ध्यानगत रखते हुए प्रशिक्षण सत्रो का आयोजन होमगार्ड विभाग के द्वारा आयोजित कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। विदिशा के रविन्द्रनाथ टैगौर सांस्कृतिक भवन में आज सिविल डिफेंस जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत नागरिको और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विदिशा विधायक मुकेश टण्डन ने कहा कि हरेक नागरिक की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विगत दिनो देश में निर्मित हुई विषम परिस्थितियों पर प्रधानमंत्री जी द्वारा अंकुश लगाते हुए मुंह तोड़ जबाव देने के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा से प्रशिक्षित करने का यह अभियान भविष्य में हम सबको सतर्क और जागरूक रहने में विशेष मार्गदर्शन देगा। उन्होंने कहा कि पहले भी सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण विभिन्न स्तरो पर आयोजित किए जाते थे अब यह कार्य युद्धगति से जिला प्रशासन एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड  और एसडीईआरएफ की टीमो के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें। 
विधायक टण्डन ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रकार के अनुभव सांझा होते है आपसी सदभाव बढता है और अनुशासन एवं एक ही लक्ष्य तय होता है। उन्होंने प्राचीन प्रशिक्षण की श्रेणी मोहल्लो में अखाडो के द्वारा दी जाने वाली शारीरिक स्वच्छता को रेखांकित किया है। कार्यक्रम को महाराणा प्रताप काॅलेज के प्राचार्य यशवंत सिंह राठौर ने भी सम्बोधित किया वहीं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन ने आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन पीसी रश्मि दुबे ने किया। एसडीईआरएफ टीम के सदस्यों ने सिविल डिफेंस के लिए निर्धारित मुख्य प्रमुख बिन्दुओं के तहत आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, हवाई हमले के बाद बचाव एवं राहत कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में संयम बरतते हुए समाज की सेवा में योगदान कैसे दें इत्यादि से अवगत कराया है। प्रशिक्षण सत्र में सिविल डिफेंस के साथ-साथ महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता निभाई।रविन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में लगभग तीन घंटे के प्रशिक्षण में एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी तथा डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व एसडीईआरएफ टीम के सदस्गण मौजूद रहे। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल के गौतम नगर में खौफनाक मर्डर। जेल से छूटे अपराधी ने अपनी गुरु बहन की 13 बार चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Loading...

Feb 16, 20267:05 PM

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते होशंगाबाद रोड, तुलसी नगर और प्रियंका नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती।

Loading...

Feb 16, 20266:59 PM

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने जावरा और ताल क्षेत्रों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से भोपाल से 4 आरोपी गिरफ्तार।

Loading...

Feb 16, 20266:36 PM

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Feb 16, 20266:12 PM

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहाँ 75+ सेवाओं का होगा सायबर पंजीयन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेपरलेस और कैशलेस सुशासन के लिए सायबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

Loading...

Feb 16, 20265:41 PM