भोपाल के गौतम नगर में खौफनाक मर्डर। जेल से छूटे अपराधी ने अपनी गुरु बहन की 13 बार चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी "गुरु बहन" की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वही व्यक्ति था जो पूर्व में अपने ही तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में 14 साल की सजा काट चुका था।
घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। 45 वर्षीय दुर्गा कुशवाहा अपने पूर्वी निशातपुरा स्थित घर पर अकेली थीं। उनके पति, जो पेशे से ड्राइवर हैं, काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे और बेटा भी घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी प्रीतम कुशवाहा, जिसे दुर्गा अपना गुरु भाई मानती थी, घर पहुँचा। वह दुर्गा को सफाई के बहाने पड़ोस में स्थित उनके एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहाँ कमरे के भीतर ताबड़तोड़ चाकू से वार शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान आरोपी ने दुर्गा के शरीर पर 13 बार चाकू चलाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 9 घाव सीने पर, 3 पेट पर और 1 वार गर्दन पर किया गया था। इस नृशंस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधा रेलवे ट्रैक पर पहुँचा और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मृतक महिला के दामाद महेश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी प्रीतम कुशवाहा का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक था। उसने सागर जिले के तेंदूखेड़ा में अपने ही तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी, जिसकी सजा काटकर वह पिछले साल ही जेल से बाहर आया था। गांव वालों ने उसे वहां रहने नहीं दिया, तो वह भोपाल आकर दुर्गा के घर शरण मांगकर रहने लगा। पिछले 6 महीनों से दुर्गा आरोपी के व्यवहार और अपराधिक पृष्ठभूमि के कारण उसे घर छोड़ने के लिए कह रही थी। इसी दबाव और रंजिश के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे कोई और तात्कालिक कारण भी था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।