रतलाम पुलिस ने जावरा और ताल क्षेत्रों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से भोपाल से 4 आरोपी गिरफ्तार।

रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रतलाम, आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में महिलाओं के बीच खौफ का पर्याय बन चुके एक शातिर चेन स्नैचिंग गिरोह का रतलाम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो तेज रफ्तार पल्सर बाइक पर सवार होकर सूने रास्तों और बाजारों में महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे।
एसपी अमित कुमार के अनुसार, इस गिरोह ने फरवरी के पहले सप्ताह में लूट की वारदातों कई वारदातों को अंजाम दिया। 5 फरवरी जावरा थाना क्षेत्र में लूट की। 6 फरवरी ताल, आलोट और बड़ोद में सिलसिलेवार वारदातें की और 7 फरवरी सुसनेर (आगर-मालवा) और जीरापुर (राजगढ़) में मंगलसूत्र और मोबाइल स्नैचिंग की। यह गिरोह इतनी तेजी से वारदातों को अंजाम देता था कि पीड़ित महिलाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिलता था।
लगातार हो रही वारदातों के चलते एएसपी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग का बेहतरीन तालमेल दिखाया। टीम ने घटनास्थलों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों के भागने का रास्ता ट्रैक किया गया। संदिग्धों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस की टीम भोपाल पहुँची और दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर दर्जनों मामले लंबित हैं:
लक्की मृदुन (23): इसके खिलाफ लूट, मारपीट और अवैध वसूली जैसे 28 गंभीर मामले दर्ज हैं।
राजा खान (23): चोरी और दुष्कर्म सहित 7 अपराधों में नामजद।
विजय डिण्डोरिया (21): लूट और शराब तस्करी सहित 6 मामलों में आरोपी।
मयंक कुमार (40): गिरोह का चौथा सदस्य।
आरोपियों के खतरनाक आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से उनकी जमानत निरस्त करने की अपील की है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लूटा गया सामान (सोना और मोबाइल) किसे बेचा जाता था। गिरोह से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश अभी जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
इंदौर हनी ट्रैप-2 मामले में श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली के नेताओं-अफसरों से करोड़ों की वसूली का खुलासा।
विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।
देश को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री उत्तर प्रदेश के बांदा और 46.8 डिग्री मध्यप्रदेश के नौगांव में रहा।
इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।