×

समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें : मुकेश टंडन

विधायक बोले नागरिको की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी,आपदा प्रबंधन जागरूकता से हुए प्रशिक्षित 

By: Gulab rohit

May 20, 202510:49 PM

view14

view0

समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें : मुकेश टंडन

विदिशा।  जिले में नागरिको को प्राकृतिक आपदाओं या मानव त्रुटि से होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं से बचाव, सतर्कता और घटित होने पर क्या करें इत्यादि प्रस्तुतियों को ध्यानगत रखते हुए प्रशिक्षण सत्रो का आयोजन होमगार्ड विभाग के द्वारा आयोजित कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। विदिशा के रविन्द्रनाथ टैगौर सांस्कृतिक भवन में आज सिविल डिफेंस जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत नागरिको और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विदिशा विधायक मुकेश टण्डन ने कहा कि हरेक नागरिक की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विगत दिनो देश में निर्मित हुई विषम परिस्थितियों पर प्रधानमंत्री जी द्वारा अंकुश लगाते हुए मुंह तोड़ जबाव देने के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा से प्रशिक्षित करने का यह अभियान भविष्य में हम सबको सतर्क और जागरूक रहने में विशेष मार्गदर्शन देगा। उन्होंने कहा कि पहले भी सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण विभिन्न स्तरो पर आयोजित किए जाते थे अब यह कार्य युद्धगति से जिला प्रशासन एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड  और एसडीईआरएफ की टीमो के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि हम विषम परिस्थितियो में अपने आपको सर्वाइव कर सकें। 
विधायक टण्डन ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रकार के अनुभव सांझा होते है आपसी सदभाव बढता है और अनुशासन एवं एक ही लक्ष्य तय होता है। उन्होंने प्राचीन प्रशिक्षण की श्रेणी मोहल्लो में अखाडो के द्वारा दी जाने वाली शारीरिक स्वच्छता को रेखांकित किया है। कार्यक्रम को महाराणा प्रताप काॅलेज के प्राचार्य यशवंत सिंह राठौर ने भी सम्बोधित किया वहीं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन ने आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन पीसी रश्मि दुबे ने किया। एसडीईआरएफ टीम के सदस्यों ने सिविल डिफेंस के लिए निर्धारित मुख्य प्रमुख बिन्दुओं के तहत आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, हवाई हमले के बाद बचाव एवं राहत कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में संयम बरतते हुए समाज की सेवा में योगदान कैसे दें इत्यादि से अवगत कराया है। प्रशिक्षण सत्र में सिविल डिफेंस के साथ-साथ महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता निभाई।रविन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में लगभग तीन घंटे के प्रशिक्षण में एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी तथा डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व एसडीईआरएफ टीम के सदस्गण मौजूद रहे। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्य प्रदेश... रेलवे ब्रिज से वाहनों पर गिर क्रेन... दो की मौत

1

0

मध्य प्रदेश... रेलवे ब्रिज से वाहनों पर गिर क्रेन... दो की मौत

पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित सागौर रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर सुबह ब्रिज पर गार्डर चढ़ा रही दो क्रेन दोनों छोर से गार्डर उठाते वक्त सागौर की ओर लगी एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई। मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया।

Loading...

Oct 30, 202511:51 AM

जहरीला सिरप... डॉक्टर की मेडिकल संचालक पत्नी बनी सह-आरोपी

1

0

जहरीला सिरप... डॉक्टर की मेडिकल संचालक पत्नी बनी सह-आरोपी

मध्यप्रदेश में मासूमों का काल बना कफ सिरप के केस में एक के बाद एक नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अभी तक की जांच में ऊपर से लेकर नीचे तक मिलीभगत नजर आ रही है। जिसमें कुछ नाम उजागर हो चुके हैं। कुछ नामों में अभी भी पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading...

Oct 30, 202511:34 AM

प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री में जीएसटी का सर्वे, पहुंची 16 सदस्यीय टीम में

1

0

प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री में जीएसटी का सर्वे, पहुंची 16 सदस्यीय टीम में

प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री (Prism Johnson) पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 16 सदस्यीय टीम ने दस्तावेज खंगाले और सर्वे शुरू किया। जानें क्या हैं अनियमितताओं के आरोप।

Loading...

Oct 30, 20258:57 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 लाख छात्रों के खातों में 300 करोड़ की छात्रवृत्ति करेंगे ट्रांसफर

1

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 लाख छात्रों के खातों में 300 करोड़ की छात्रवृत्ति करेंगे ट्रांसफर

30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। जानें योजना की डिटेल्स और कार्यक्रम की जानकारी।

Loading...

Oct 29, 20257:22 PM

उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन: भोपाल रैली में 2029 में झांसी से चुनाव लड़ने का ऐलान, गौ-गंगा संवर्धन पर फोकस

1

0

उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन: भोपाल रैली में 2029 में झांसी से चुनाव लड़ने का ऐलान, गौ-गंगा संवर्धन पर फोकस

मध्य प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने भोपाल के अयोध्या नगर दशहरा मैदान में गौ संरक्षण अभियान के तहत एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए झांसी से लड़ने की इच्छा जताई। साथ ही गौ संवर्धन और गंगा की निर्मलता पर जोर दिया। रैली में लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Loading...

Oct 29, 20257:19 PM