×

बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप

बार्सिलोना में जून 2025 का तापमान 100 वर्षों में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। यूरोप के कई देशों में भी हीटवेव का असर है। फ्रांस, इटली और बेल्जियम में गर्मी के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं।

By: Sandeep malviya

Jul 01, 20256:30 PM

view1

view0

बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप

पेरिस। बार्सिलोना में जून 2025 का तापमान 100 वर्षों में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। यूरोप के कई देशों में भी हीटवेव का असर है। फ्रांस, इटली और बेल्जियम में गर्मी के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं। फ्रांस में जंगलों में आग का खतरा बढ़ गया है। पुर्तगाल के कुछ इलाकों में भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वैज्ञानिक भविष्य में और ज्यादा गर्मी की चेतावनी दे रहे हैं।

यूरोप इस समय जबरदस्त हीटवेव से जूझ रहा है। स्पेन के बार्सिलोना में जून महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। बार्सिलोना आमतौर पर भीषण गर्मी से बचा रहता है. हालांकि इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चपेट में आ गया। यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी के चलते स्कूल बंद हो रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, बार्सिलोना में जून 2025 अब तक का सबसे गर्म जून साबित हुआ है। कैन फाबरा वेधशाला में इस बार औसत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 100 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले जून 2003 में 25.6 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान था। 30 जून को बार्सिलोना में एक दिन का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

फ्रांस और यूरोप की बढ़ती गर्मी

फ्रांस सहित पूरे यूरोप में भी भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। फ्रांस के मौसम विभाग ने पेरिस समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण फ्रांस में 1,300 से ज्यादा स्कूल आंशिक या पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। गर्मी की वजह से एफिल टावर का ऊपरी हिस्सा भी गुरुवार तक बंद कर दिया गया है।

इटली-बेल्जियम भी हीटवेव की चपेट में

इटली के 27 बड़े शहरों में से 17 शहरों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। वहीं पुर्तगाल में कुछ इलाकों में तापमान थोड़ा कम हुआ है लेकिन आंतरिक हिस्सों में अब भी 43 डिग्री तक गर्मी दर्ज की जा रही है।

जंगलों में आग का खतरा बढ़ा

फ्रांस के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार गर्मी और जून में बारिश की कमी के कारण जमीन पूरी तरह से सूख गई है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो 2100 तक फ्रांस हर साल 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान का सामना करेगा और हर साल भीषण हीटवेव देखने को मिलेगी।

पुर्तगाल में भी टूटे गर्मी के रिकॉर्ड

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय के लिए सामान्य माना जाता है। हालांकि कुछ अंदरूनी इलाकों में 43 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। 29 जून को पुर्तगाल के दो इलाकों में जून महीने के तापमान के रिकॉर्ड भी टूट गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तुर्किये में विपक्ष खत्म करने की कोशिश जारी, तीन विरोधी मेयर्स गिरफ्तार

1

0

इस्तांबुल मेयर एकरेम इमामोग्लू, जिन्हें राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन का प्रमुख प्रतिद्वंदी माना जाता है, उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह इजमिर शहर के मेयर और 137 नगर पालिकाओं के प्रमुखों को भी हिरासत में रखा गया है।

Loading...

Jul 05, 202513 minutes ago

यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर हमले का दावा, रूस ने दागे तीन सौ से ज्यादा ड्रोन्स

रूस ने बड़ा हमला करते हुए कीव को ड्रोन और मिसाइलों ने निशाना बनाया। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 26 अन्य घायल हो गए।

Loading...

Jul 05, 202515 minutes ago

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शहबाज शरीफ ने  भारत को लेकर जहर उगला

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अजरबैजान में पहलगाम आतंकवादी हमले पर घड़ियाली आंसू बहाए और भारत के खिलाफ जहर भी उगला। उन्होंने भारत पर बिना उकसावे के शत्रुता दिखाने और पहलगाम आतंकी हमले का इस्तेमाल क्षेत्रीय शांति को बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

Loading...

Jul 05, 202516 minutes ago

पीएम मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला  

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के 'द आर्डर आफ द रिपब्लिक आफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Loading...

Jul 04, 202518 hours ago

पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति-स्पीकर को दिए खास तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना दौरे पर राष्ट्रपति जॉन महामा को कर्नाटक की प्रसिद्ध बिदरी कला का फूलदान, उनकी पत्नी लॉर्डिना महामा को ओडिशा की चांदी की महीन कारीगरी वाला पर्स और संसद अध्यक्ष अल्बन बैगबिन को बंगाल की कलात्मक अंबावरी हाथी की प्रतिमा भेंट की।  

Loading...

Jul 03, 20256:46 PM