मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को भोपाल जिले के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पांच बड़ी औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। इन इकाइयों में कुल 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और इससे करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं और बहनों के रोजगार के लिए संकल्पित है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार 24 जुलाई को भोपाल जिले के औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में पांच औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में स्पेन और दुबई की यात्रा में अनेक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष है। गांव से लेकर शहरों तक समृद्धि लाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निर्णायक भूमिका निभा कर मध्यप्रदेश ने नए औद्योगिक युग की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री 24 जुलाई को अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 12.88 हेक्टेयर में 400 करोड़ से अधिक निवेश और लगभग 1500 व्यक्तियों को रोजगार देने वाली 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें गारमेंट सेक्टर में गोकुलदास एक्सपोर्टस, टेक्सटाइल सेक्टर में इंडो एकॉर्ड अप्पेरल्स, हाई टेक इलेक्ट्रानिक में एसेडस प्राइवेट लिमिटेड, फार्मा सेक्टर में सिनाई हेल्थ केयर और कृषि उपकरण में समर्थ एग्रीटेक इकाइयां शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
इंदौर हनी ट्रैप-2 मामले में श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली के नेताओं-अफसरों से करोड़ों की वसूली का खुलासा।
विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।
देश को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री उत्तर प्रदेश के बांदा और 46.8 डिग्री मध्यप्रदेश के नौगांव में रहा।
इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।