×

जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले, भेड़ाघाट में बाढ़

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। संस्कारधानी जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले गए हैं। इससे भेड़ाघाट में बाढ़ आ गई है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

By: Arvind Mishra

Jul 11, 202522 hours ago

view1

view0

जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले, भेड़ाघाट में बाढ़

  • उत्तर प्रदेश के इटावा में मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस डूबी

  • हिमाचल में 208 सड़कें बंद और सिक्किम में दो पुल टूटे 

  • 13 जुलाई तक देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश होगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। संस्कारधानी जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले गए हैं। इससे भेड़ाघाट में बाढ़ आ गई है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के इटावा में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें सैफई मेडिकल विवि के स्टाफ और छात्राओं से भरी बस 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोगों को एक घंटे बाद बचाया गया। हिमाचल प्रदेश में मानसून की तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। बारिश के चलते राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिरमौर और कांगड़ा में बारिश का आॅरेंज अलर्ट है। इधर, सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी इलाके में तेज बारिश होगी। दोनों राज्यों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 9 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।  

गुजरात: 92 तहसीलों में बारिश

गुजरात में बीते दिनों में लगातार बारिश के बाद अब मानसून सुस्त पड़ने लगा है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 92 तहसीलों में बारिश हुई है। भावनगर के गरियाधर और सीहोर में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।

13 जुलाई तक राज्यों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में 13 जुलाई तक तेज बारिश होगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सावन की 'पहली झड़ी' से तर-बतर हुआ रीवा

1

0

सावन की 'पहली झड़ी' से तर-बतर हुआ रीवा

रीवा में सावन की पहली बारिश में 18 मिमी पानी दर्ज, शहर के कई इलाकों में जलभराव। स्कूलों और घरों में पानी घुसा, नाली व्यवस्था चरमराई। नेहरू नगर और समान स्कूल सबसे अधिक प्रभावित।

Loading...

Jul 12, 2025just now

नशे के विरुद्ध अभियान में हो रहा अच्छा कार्य : डिप्टी सीएम

1

0

नशे के विरुद्ध अभियान में हो रहा अच्छा कार्य : डिप्टी सीएम

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नशामुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध कार्रवाई संतोषजनक है। साथ ही बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Loading...

Jul 12, 2025just now

गले में चाकू मारकर युवक की हत्या

1

0

गले में चाकू मारकर युवक की हत्या

सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में शराब पीते समय हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या। आरोपी साहिल खान को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर हिरासत में लिया। मृतक और आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं।

Loading...

Jul 12, 2025just now

एसई ने लगाई कार्यपालन अभियंताओं की क्लास

1

0

एसई ने लगाई कार्यपालन अभियंताओं की क्लास

सतना में अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंताओं की क्लास लगाई। स्मार्ट मीटर कार्य की धीमी प्रगति और फीडर सेप्रेशन में लापरवाही पर फटकार, कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।