×

दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया  

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली।

By: Prafull tiwari

Oct 23, 20255:32 PM

view1

view0

दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया  

एडिलेड । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली। 

भारतीय गेंदबाजों ने 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड, को आउट कर दिया था। इस समय भारतीय टीम के पास मौका था कुछ और विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने का, लेकिन भारतीय गेंदबाज विफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अक्षर पटेल और सिराज को मिला। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए थे। रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 और हर्षित राणा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी।  ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 2, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गंवाया नंबर-1 का ताज

6

0

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गंवाया नंबर-1 का ताज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का राज खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने कुछ समय पहले सिडनी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Loading...

Nov 19, 20252:47 PM

शुभ खबर... कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ जाएंगे गुवाहाटी

3

0

शुभ खबर... कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ जाएंगे गुवाहाटी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।

Loading...

Nov 19, 20252:34 PM

रणजी ट्रॉफी: अमित शुक्ला के नाम ऐतिहासिक प्रदर्शन, बिना रन दिए 5 विकेट; हरियाणा मात्र 11 रन पर ऑलआउट

36

0

रणजी ट्रॉफी: अमित शुक्ला के नाम ऐतिहासिक प्रदर्शन, बिना रन दिए 5 विकेट; हरियाणा मात्र 11 रन पर ऑलआउट

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में सर्विसेज के युवा स्पिनर अमित शुक्ला ने इतिहास रच दिया। हरियाणा के खिलाफ उन्होंने मात्र 27 रन देकर 8 विकेट चटकाए, जिसमें पहले स्पेल में बिना कोई रन दिए 5 विकेट शामिल थे। हरियाणा की टीम सिर्फ 11 रनों पर सिमट गई।

Loading...

Nov 18, 20254:20 PM

महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज नए साल में होगा

4

0

महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज नए साल में होगा

महिला प्रीमियर लीग नए साल में दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

Loading...

Nov 18, 20251:48 PM

रुतुराज गायकवाड़ का जबरदस्त फॉर्म: नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह

3

0

रुतुराज गायकवाड़ का जबरदस्त फॉर्म: नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह

खराब दौर से गुज़र रही टीम इंडिया के बीच रुतुराज गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर बेहतरीन औसत के साथ लगातार रन बना रहे हैं। इंडिया 'ए' के लिए उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद सीनियर टीम में वापसी का इंतज़ार जारी है। जानें उनके रिकॉर्ड और अनदेखी के पीछे का कारण।

Loading...

Nov 17, 20254:30 PM