भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का राज खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने कुछ समय पहले सिडनी में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

रोहित शर्मा का आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का राज खत्म हो गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का राज खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने कुछ समय पहले सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। डैरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक जमाया था। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक रहा। डैरिल मिचेल के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जड़ा शतक रोहित को पीछे छोड़ने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। मिचेल ने नंबर-1 स्थान हासिल करते ही इतिहास रच दिया।
न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी
डैरिल मिचेल अपने करियर में पहली बार वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने। वो आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 1979 में ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
सिर्फ मिचेल ने किया कमाल
न्यूजीलैंड के कई बल्लेबाज जैसे मार्टिन क्रो, एंड्रयू जोंस, रोजर टोस, नाथन एस्टल, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर टॉप-5 तक पहुंचे, लेकिन कोई नंबर-1 नहीं बन पाया था। डैरिल मिचेल इस दुर्लभ क्लब में टर्नर से जुड़े।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फायदा
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में जलवा बिखेरा। पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। मोहम्मद रिजवान पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंचे। फखर जमान को भी पांच स्थान का फायदा हुआ और वो 26वें स्थान पर पहुंचे।
अबरार ने लगाई छलांग
इधर, अगर, गेंदबाजों की बात करें तो अबरार अहमद ने 11 स्थान की छलांग लगाई और 9वें स्थान पर पहुंचे। तेज गेंदबाज हैरिस रउफ को पांच स्थान का फायदा हुआ और वो 23वें नंबर पर पहुंचे। अफगानिस्तान के राशिद खान आईसीसी की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।
IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।
बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।
बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।
IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।
आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट