भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।

गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे थे।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। दरअसल, बीसीसीआई ने जारी बयान में बताया कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। उनके दूसरा टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा। भारतीय कप्तान को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन 15 नवंबर को गर्दन में चोट लगी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एक दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और अगले दिन 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सिर्फ चार रन ही बना पाए थे गिल
शनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई। इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। वे भारतीय पारी में महज 4 रन ही बना सके। उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया।
गिल की अनुपस्थिति में पंत ने संभाली कप्तानी
गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोलकाता टेस्ट से भी गिल के बाहर होने के बाद पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी। कप्तान की गैरमौजूदगी में उप कप्तान ही टीम को लीड करता है।
चोट के बाद भी टीम के साथ यात्रा करेंगे गिल
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल गंभीर गर्दन दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और बाद में उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा था। भारत वह मुकाबला 30 रन से हार गया और गिल की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ा दी।
रेड्डी को बुलाया गया, गिल के बैकअप
शुभमन गिल के खेलने की संभावना बेहद कम दिख रही है, इसलिए सेलेक्टर्स ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश के युवा आलराउंडर नीतीश रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की चल रही सीरीज से तुरंत हटा दिया गया है और वह कोलकाता पहुंच चुके हैं। रेड्डी मंगलवार के नेट सत्र में शामिल नहीं हुए, लेकिन वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे ताकि गिल के अंतिम निर्णय के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके।
भारत की बल्लेबाजी पर बढ़ा दबाव
गिल की फिटनेस को लेकर सस्पेंस ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन में बड़ी अनिश्चितता पैदा कर दी है। पहले टेस्ट में शीर्ष क्रम के संघर्ष को देखते हुए गुवाहाटी में गिल की जगह भरना आसान नहीं होगा। ऐसे में देश की निगाहें मेडिकल रिपोर्ट और टीम मैनेजमेंट के अगले फैसले पर टिकी रहेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।