मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया की 25 वर्षीय कीर्ति चंदेल को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल एम्स भेजा गया। कीर्ति के माता-पिता खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बेटी की गंभीर बीमारी का महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं थे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।
मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में तीन और मासूमों की मौत के बाद आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पांच बच्चे नागपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भोपाल में नमो मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन में भोपाल के अलग-अलग इलाकों से युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प पूर्ति एवं जन-जागरूकता के लिए आयोजित नमो युवा रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जगदीप धनखड़ ने पिछले दिनों देश के उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया। धनखड़ के इस फैसले ने देश की राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद सियासी पारा हाई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। यहां वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के न्योते पर जा रहे हैं। इसके बाद वे 2 दिन के लिए मालदीव के दौरे पर जाएंगे। कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली ब्रिटेन यात्रा है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11 बजे दुबई के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही सीएम डकई जानी-मानी हस्तियों के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे। निकलने से पहले सीएम में एक्स पर पोस्ट में लिखा-अनंत संभावनाओं के प्रदेश, देश के ह्रदय प्रदेश... हमारे मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देश ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रमुख देश भी आकर्षित हैं।
भगवान भोलेनाथ के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है! अमरनाथ यात्रा 2025 की औपचारिक शुरुआत आज, 2 जुलाई, बुधवार को हो गई है। उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने जम्मू से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना किया। यह जत्था आज ही पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेगा।




















