मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11 बजे दुबई के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही सीएम डकई जानी-मानी हस्तियों के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे। निकलने से पहले सीएम में एक्स पर पोस्ट में लिखा-अनंत संभावनाओं के प्रदेश, देश के ह्रदय प्रदेश... हमारे मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देश ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रमुख देश भी आकर्षित हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11 बजे दुबई के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही सीएम डकई जानी-मानी हस्तियों के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे। निकलने से पहले सीएम में एक्स पर पोस्ट में लिखा-अनंत संभावनाओं के प्रदेश, देश के ह्रदय प्रदेश... हमारे मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देश ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रमुख देश भी आकर्षित हैं। इसी क्रम में 13 से 15 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (दुबई -अबू धाबी) और 16 से 19 जुलाई को स्पेन (बार्सिलोना-मैड्रिड) के निवेशकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों से मिलने और उन्हें मध्यप्रदेश की संभावनाओं से परिचित कराने जा रहा हूं। हम चंबल, ग्वालियर, बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा जैसे हर क्षेत्र की खूबियों को विदेश में बताएंगे। चाहे खजुराहो हो, पन्ना हो या जबलपुर, कटनी—हर जगह की विशेषता हम दुनिया को दिखाएंगे। दरअसल, सीएम इस यात्रा का मकसद विदेशी निवेशकों को मध्यप्रदेश की संभावनाओं के बारे में बताना और राज्य में निवेश लाना है। यह दौरा सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
सीएम देशभर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो, उद्योग सम्मेलनों और अलग-अलग शहरों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सरकार ने जो आकर्षक नीतियां बनाई हैं, वो निवेशकों को बहुत पसंद आ रही हैं। खनिज, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी, भारी उद्योग, एमएसएमई, वन और हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं।
सीएम अब हम विदेशी निवेशकों के सामने भी मध्य प्रदेश की तस्वीर पेश करने के लिए रवाना हो चुके हैं। दुबई और स्पेन में हम अपने राज्य की योजनाओं, पॉलिसियों और संभावनाओं के बारे में बताएंगे। उन्हें समझाएंगे कि कैसे वे यहां आकर कारोबार कर सकते हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अबूधाबी स्थित भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर का जाएंगे। इसकी मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में रखी थी। यह मंदिर मध्यपूर्व क्षेत्र का पहला पारंपरिक पत्थर से निर्मित हिंदू मंदिर है। यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आध्यात्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। सीएम शाम को दुबई में पर्यटन सेक्टर पर आधारित राउंड टेबल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसमें पर्यटन एक्सपर्ट्स, होटलियर्स, ट्रैवल एजेंट्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे।
रात को दुबई स्थित ताज होटल में प्रवासी भारतीय और फ्रेंड्स आॅफ एमपी संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें 500 से ज्यादा प्रवासी भारतीय उद्यमी, प्रोफेशनल्स, सांस्कृतिक प्रतिनिधि और प्रमुख संस्थागत सदस्य भाग लेंगे। यह आयोजन केवल औपचारिक संवाद नहीं होगा, बल्कि मुख्यमंत्री की उस भावना का विस्तार होगा जिसके माध्यम से वे प्रवासी समुदाय को अपनी जड़ों से पुन: जोड़ने, उनके अनुभवों से प्रदेश को समृद्ध करने और उन्हें अपने राज्य के विकास में सहभागी बनाने का आग्रह करेंगे। यह भावनात्मक और रणनीतिक जुड़ाव, भविष्य के सामाजिक और औद्योगिक निवेश के लिए एक ठोस आधार बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 का पहला अंतरराष्ट्रीय रोड-शो भी करेंगे।
14 जुलाई को मुख्यमंत्री विभिन्न वैश्विक समूहों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन चचार्ओं में फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, आईटी, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग, टेक्सटाइल और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम, तकनीकी सहयोग और एफडीआई परियोजनाओं की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। निवेशकों द्वारा विशेष रुचि उन परियोजनाओं में दिखाई जा रही है जो फार्म-टू-मार्केट आपूर्ति श्रृंखला, इन्फ्रास्ट्रकचर, सौर-हरित ऊर्जा, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी मॉडल, रेयर अर्थ मिनरल प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड टेक्सटाइल हब और धार्मिक पर्यटन के विकास से जुड़ी हैं। उसी शाम ताज होटल में इंवेस्ट इन मध्यप्रदेश-बिजनेस फोरम का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश सरकार अपनी नवीन औद्योगिक नीतियां, लॉजिस्टिक नेटवर्क, स्किल क्लस्टर, टेक्सटाइल पार्क, एमएसएमई जोन और पर्यटन निवेश की प्रमुख योजनाएं वैश्विक निवेशकों के सामने पेश करेगी। इस फोरम के माध्यम से निवेश प्रस्तावों, एमओयू और संभावित संयुक्त परियोजनाओं की प्राथमिक रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।