अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ईरान ने तीखा पलटवार करते हुए समझौते से साफ इनकार कर दिया है। जानिए क्या अब अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरान के इस तंज का क्या मतलब है।
सतना जिले की पांचों विधानसभा सीटों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान 100% से अधिक डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है। कुल पंजीकृत मतदाताओं से ज्यादा लोगों का सत्यापन होने पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार 54 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। मृत्यु, स्थान परिवर्तन और अनुपस्थिति जैसे कारण सामने आए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
महिला प्रीमियर लीग नए साल में दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब नार्थ-ईस्ट का रुख करने जा रहे हैं। सीएम गुवाहाटी में उद्योग जगत और निवेशकों से संवाद करेंगे। इससे पहले सीएम दुबई और सिंगापुर का भी दौरा कर चुके हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री निवेश बढ़ाने के लिए अब उत्तर-पूर्व भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।
पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद बनते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्रकारों को रेल यात्रा पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रियायत को दोबारा बहाल करने की मांग की है। सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपा।
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में यह चर्चा है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या किसी नए वरिष्ठ अधिकारी को शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
कभी आम उत्पाद माने जाने वाला मखाना के लावा देखते ही देखते सुपरफूड बन गया है। आज हालत यह है कि मखाने की कीमत काजू से दो गुनी अधिक हो चुकी है। मखाने में संभावना को देखते हुए ही केंद्र ने बिहार में मखाना बोर्ड के गठन का ऐलान किया है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11 बजे दुबई के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही सीएम डकई जानी-मानी हस्तियों के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे। निकलने से पहले सीएम में एक्स पर पोस्ट में लिखा-अनंत संभावनाओं के प्रदेश, देश के ह्रदय प्रदेश... हमारे मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देश ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रमुख देश भी आकर्षित हैं।





















