पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद बनते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्रकारों को रेल यात्रा पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रियायत को दोबारा बहाल करने की मांग की है। सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपा।

राज्यसभा सांसद साधना सिंह के 22 जुलाई 2025 को लिखे गए पत्र के जवाब में सामने आई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद बनते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्रकारों को रेल यात्रा पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रियायत को दोबारा बहाल करने की मांग की है। सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपा। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि पत्रकारों को दी जाने वाली रेल रियायत को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए ताकि राष्ट्र निर्माण में लगे पत्रकारों को राहत मिल सके। सांसद के पत्र पर अब केंद्र सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी राज्यसभा सांसद साधना सिंह के 22 जुलाई 2025 को लिखे गए पत्र के जवाब में सामने आई है, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के लिए रियायत बहाल करने की मांग की थी। गौरतलब है कि कोरोना काल से पत्रकारों को और वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में यात्रा के दौरान मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद कर दी गई थी। जो आज तक बहाल नहीं गई। इसको लेकर पत्रकार संगठन राज्यों से लेकर केंद्र सरकार तक से गुहार लगा चुके हैं।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पत्र में अश्विनी वैष्णव ने सांसद साधना सिंह को संबोधित करते हुए कहा है कि उनके पत्र में उठाए गए मुद्दे की विस्तृत जांच की जा रही है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार पत्रकारों की मांग पर ध्यान दे रही है। इस पर जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि सांसद साधना सिंह ने संसद के सत्र के दौरान रेल बजट पर हुई बहस में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने राज्यसभा में रेल मंत्री से सवाल किया था कि कोरोना काल से पहले पत्रकारों को रेलवे टिकट पर 50 प्रतिशत की जो छूट मिलती थी, उसे अब तक क्यों बहाल नहीं किया गया, जबकि स्थिति सामान्य हो चुकी है। सांसद ने इस रियायत को दोबारा शुरू करने की पैरवी की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच का बंटा हुआ फैसला। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की टिप्पणियां और 5 जजों की बेंच के गठन की संभावना।
पटना हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें सलवार उतारने और सीने को दबाने की कोशिश को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।