
संगठन महामंत्री के निवास पर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले में घुसकर भाजपा विधायक और समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन विरोध में उतर आया है। वहीं भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। विधायक कुशवाह को शुक्रवार को भोपाल तलब किया गया। संगठन महामंत्री के निवास पर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक में विधायक कुशवाह के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। संगठन ने साफ कहा कि उनका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा। गौरतलब है कि विधायक कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, कलेक्टर ने विधायक की ओर अंगुली दिखाते हुए कहा कि जिले में रेत चोरी नहीं चलने दी जाएगी। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया।
पूरे मामले का वीडियो बनाते समय विधायक ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मोबाइल भी छीन लिया था। विधायक ने कलेक्टर का साढ़े तीन घंटे तक मोबाइल अपने पास रखा और पुलिस अधिकारियों के निवेदन के बाद वापस लौटाया था। हालांकि कलेक्टर की तरफ पुलिस को अब तक कोई शिकायत इस संबंध में नहीं दी गई हैं।
इस घटना के विरोध में मप्र आईएएस एसोसिएशन भी कलेक्टर के समर्थन में खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन को मामले की जानकारी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने मामले पर कहा कि यह दुर्व्यवहार चिंताजनक हैं। अधिकारियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।