×

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

By: Sandeep malviya

Aug 05, 20256:24 PM

view9

view0

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

मेक्सिको सिटी ।  मध्य मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के अधिकारियों ने बताया कि इरापुआतो इलाके में एक सरकारी जमीन से 32 शव बरामद किए गए हैं। इन शवों को गुप्त तरीके से दफनाया गया था। बरामद किए गए शवों में से आधों की पहचान हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जिस इलाके में कब्रें मिली हैं, वह इलाका लंबे समय से हिंसा की चपेट में है। 

शवों की पहचान की चल रही कोशिश

गुआनाजुआतो राज्य अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया कि ये शव मेक्सिको सिटी से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, इरापुआतो में ला कैलेरा समुदाय की संपत्ति पर गुप्त कब्रों में पाए गए। अभियोजकों ने बताया कि फोरेंसिक टीमें 30 जुलाई से घटनास्थल पर काम कर रही थीं। अधिकारी शेष शवों की पहचान करने में जुटे हैं।

गुआनाजुआतो राज्य में चल रही हिंसा

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। गुआनाजुआतो राज्य में हाल के वर्षों में लगातार हिंसा देखी गई है। यहां शक्तिशाली जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का स्थानीय सांता रोजा डे लीमा संगठित अपराध समूह के साथ लड़ाई चल रही है। जनवरी से जुलाई तक राज्य में 1,500 से ज्यादा हत्याएँ दर्ज की गईं। संगठित अपराध समूह अक्सर अपने समूह से जुड़े लोगों को उनकी मौत के बाद गुप्त कब्रों में दफना देते हैं। मेक्सिको सरकार के अनुसार, देश में लापता लोगों की वर्तमान संख्या लगभग 1,32,000 है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

दावोस में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगे 25% टैरिफ को हटाने के संकेत दिए हैं। जानें रूसी तेल विवाद, 500% ड्यूटी की धमकी और भारत की 'इंडिया फर्स्ट' ऊर्जा नीति पर इसका असर।

Loading...

Jan 24, 20263:40 PM

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लॉरेंसविले शहर में पारिवारिक विवाद में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

Loading...

Jan 24, 202612:53 PM

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी- कनाडा को चीन एक साल की भीतर निगल जाएगा 

अमेरिका: ट्रंप की चेतावनी- कनाडा को चीन एक साल की भीतर निगल जाएगा 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने कनाडा को निशाने पर लेते हुए कहा-अगर कनाडा अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं से दूरी बनाकर चीन के करीब गया, तो चीन उसे एक साल के भीतर निगल जाएगा।

Loading...

Jan 24, 20269:48 AM

जापान चुनाव 2026: पीएम सना ताकाइची ने संसद भंग की, 8 फरवरी को मतदान

जापान चुनाव 2026: पीएम सना ताकाइची ने संसद भंग की, 8 फरवरी को मतदान

जापानी पीएम सना ताकाइची ने 8 फरवरी 2026 को होने वाले चुनावों के लिए संसद के निचले सदन को भंग कर दिया है।

Loading...

Jan 23, 20263:54 PM