अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ बुधवार से लागू हो गया, जिससे नई दिल्ली पर लगाए गए शुल्कों की कुल राशि 50 प्रतिशत हो गई। दरअसल, भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज से 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ बुधवार से लागू हो गया, जिससे नई दिल्ली पर लगाए गए शुल्कों की कुल राशि 50 प्रतिशत हो गई। दरअसल, भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज से 50 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग 5.4 लाख करोड़ रुपए के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है। टैरिफ के कारण अप्रैल 2027 तक भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 7.5 लाख करोड़ से घटकर 4.3 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। ये टैरिफ अमेरिका को भेजे जाने वाले भारतीय सामानों का करीब 66 फीसदी हिस्सा कवर कवर करता है। 50 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वैलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70 प्रतिशत की कमी आ सकती है।
भारत ने 2024 में 19.16 बिलियन डॉलर (करीब 1.68 लाख करोड़ रुपए) के इंजीनियरिंग गुड्स निर्यात किए। इसमें स्टील प्रोडक्ट्स, मशीनरी, आटोमोटिव पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, और अन्य औद्योगिक उपकरण शामिल हैं। अमेरिका कारों, छोटे ट्रकों और उनके पार्ट्स पर 25 फीसदी शुल्क लगा रहा था, जबकि कॉमर्शियल वाहनों के पुर्जों पर यह शुल्क 10 प्रतिशत था।
अमेरिका भारतीय आटो पार्ट्स के लिए सबसे बड़ा बाजार है। एफवाय25 में आटो पार्ट्स के कुल निर्यात का लगभग 32 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका को गया। टैरिफ बढ़ोतरी से 7 बिलियन डॉलर (लगभग 61,000 करोड़) के सालाना आॅटो पार्ट्स निर्यात में से 30,000 करोड़ का निर्यात प्रभावित हो सकता है। इंजीनियरिंग गुड्स छोटे और मध्यम उद्यम ज्यादा प्रभावित होंगे जो इंजीनियरिंग गुड्स के 40 प्रतिशत निर्यात में योगदान देते हैं।
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया। ट्रंप ने वॉइट हाइस में पत्रकारों से कहा कि कई बार ऐसा हो सकता है कि पुतिन वहां हों और जेलेंस्की न हों, लेकिन मैंने दोनों को एक किया। अगर मैं आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाता तो इससे विश्व युद्ध भी हो सकता था। मेरे विचार में अगर मैं ये नहीं करता तो यूक्रेन विश्व युद्ध शुरू कर देता और ये हम नहीं चाहते। भारत और पाकिस्तान के बीच अगर युद्ध मैंने नहीं रोका होता तो परमाणु युद्ध हो सकता था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था, जो एक बहुत ही शानदार व्यक्ति हैं। मैंने उनसे पूछा कि आप और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है, फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की। मैंने पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? नफरत जबरदस्त थी। यह सब बहुत लंबे समय से चल रहा है, अलग-अलग नामों से और सैंकड़ों सालों से।
ट्रंप ने बताया कि मैंने कहा कि मैं आपसे कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता, आप लोग तो एक दिन परमाणु युद्ध में कूद पड़ेंगे। नहीं हम डील करना चाहते हैं। मैंने कहा कि मुझे कल दोबारा कॉल करना, लेकिन हम आपसे कोई समझौता नहीं करने जा रहे। अगर किया तो हम आप पर इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा और करीब पांच घंटे के अंदर ही सब हो गया। अब शायद यह सब दोबारा शुरू हो जाए तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। अगर हुआ भी तो मैं इसे रोक दूंगा। हम ऐसी चीजों को होने नहीं दे सकते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।