×

पद्म सम्मान से नवाजी गई 68 हस्तियां, पूर्व चीफ जस्टिस खेहर और नृत्यांगना शोभना भी हुई महामहिम के हाथों सम्मानित

पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए लोगों में प्रमुख प्रतिरक्षाविज्ञानी और केजीएमयू की कुलपति सोनिया नित्यानंद, फुटबॉलर ई मणि विजयन, गायिका अश्विनी भिडे देशपांडे, अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ, मास्क निर्माता रेबा कांता महंत और संगीतकार रिकी ज्ञान केज शामिल रहे।

By: Prafull tiwari

May 27, 20259:34 PM

view16

view0

पद्म सम्मान से नवाजी गई 68 हस्तियां, पूर्व चीफ जस्टिस खेहर और नृत्यांगना शोभना भी हुई महामहिम के हाथों सम्मानित

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, नृत्यांगना शोभना चंद्रकुमार, अभिनेता अनंत नाग और प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिर्विसटी की कुलपति सोनिया नित्यानंद समेत 68 प्रतिष्ठित लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।  कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की उपस्थिति  थे। 

बता दें कि 76वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानि 25 जनवरी को देश के नागरिक पुरस्कारों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नामों की घोषणा की गई थी। इससे पहले गत 28 अप्रैल को पहले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से विभूषित किया था। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खेहर को सार्वजनिक मामलों के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया, जबकि दिवंगत कथक नृत्यांगना कुमुदिनी रजनीकांत लखिया और दिवंगत प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के लिए यह सम्मान क्रमश: लखिया के पोते और सिन्हा के बेटे ने ग्रहण किया।

राष्ट्रपति ने समारोह के दौरान नौ प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा, जिनमें नृत्यांगना और अभिनेत्री शोभना चंद्रकुमार, व्यवसायी नल्ली कुप्पुस्वामी चेप्ती, पुरातत्वविद् कैलाश नाथ दीक्षित, नर्तक जतिन गोस्वामी, अभिनेता अनंत नाग और साध्वी ऋतंभरा शामिल थीं। अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के लिए यह सम्मान देबरॉय की पत्नी और जोशी के बेटे ने ग्रहण किया।

पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए लोगों में प्रमुख प्रतिरक्षाविज्ञानी और केजीएमयू की कुलपति सोनिया नित्यानंद, फुटबॉलर ई मणि विजयन, गायिका अश्विनी भिडे देशपांडे, अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ, मास्क निर्माता रेबा कांता महंत और संगीतकार रिकी ज्ञान केज शामिल रहे। प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और अभिनय प्रशिक्षक बैरी जॉन, लोक संगीतकार तथा प्रसिद्ध पराई वादक वेलु आसन, व्यवसायी सज्जन भजनका, डॉ. नीरजा भटला, वैज्ञानिक अजय वी भप्त, लेखक संत राम देसवाल, आध्यात्मिक नेता आचार्य जोनास मेजेप्ती और फारूक अहमद मीर अन्य पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में शामिल थे। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियंिरग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। गत 2014 में जब से नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से उसने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करके ‘गुमनाम नायकों’ का सम्मान करना शुरू कर दिया है, इस प्रकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों के पद्म’ में बदल दिया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Loading...

Dec 23, 20251:39 PM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता... गुस्से में हिंदू- हिंदुस्तान लाल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता... गुस्से में हिंदू- हिंदुस्तान लाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले और हिंसा की घटनाओं ने हिंदू-हिंदुस्तान और नेपाल में आक्रोश फैला दिया है। हिंदू संगठनों और जनता ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ढाका में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या और बाद में उनके शव को आग लगाने की वारदात ने सबका हिलाकर रख दिय है।

Loading...

Dec 23, 20251:09 PM

एसआईआर... मध्यप्रदेश-छग और केरल में आज पता चलेंगे फर्जी वोटर 

एसआईआर... मध्यप्रदेश-छग और केरल में आज पता चलेंगे फर्जी वोटर 

भारत चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को केरल, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की मसौदा मतदाता सूची सूची जारी करेगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि अब तक राज्यों में कितने फर्जी मतदाता थे और कितने नाम काटे गए हैं। हालांकि आयोग द्वारा राज्यों में किए जा रहे एसआईआर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता देशभर में विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Dec 23, 202511:41 AM

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बर्लिन में दिए भाषण पर घेरा है और कांग्रेस नेता पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा-कांग्रेस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है।

Loading...

Dec 23, 202511:23 AM

उत्तरप्रदेश में कोहरा बना काल... हाईवे पर टकराए कई वाहन, चार की मौत

उत्तरप्रदेश में कोहरा बना काल... हाईवे पर टकराए कई वाहन, चार की मौत

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब कोहरे के चलते हुए हादसे में 4 की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घने कोहरे के कारण लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई।

Loading...

Dec 23, 20259:50 AM