×

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बर्लिन में दिए भाषण पर घेरा है और कांग्रेस नेता पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा-कांग्रेस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है।

By: Arvind Mishra

Dec 23, 202511:23 AM

view9

view0

भाजपा बोली-राहुल गांधी विपक्ष नहीं... बल्कि एक भारत विरोधी नेता 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बर्लिन के हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते हुए ।

  • राहुल ने जर्मनी में कहा-भारत में चुनावी तंत्र में गड़बड़ी
  • भाजपा का पलटवार-कांग्रेस को देश की प्रगति से नफरत
  • भाजपा ने राहुल पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बर्लिन में दिए भाषण पर घेरा है और कांग्रेस नेता पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा-कांग्रेस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है। भंडारी ने एक्स पर लिखा-भारत के खिलाफ लड़ाई से लेकर अराजकता की धमकी तक, राहुल गांधी की कांग्रेस अपने वैचारिक संरक्षक जॉर्ज सोरोस के साथ भारतीय लोकतंत्र में अराजकता और अशांति चाहती है। राहुल गांधी ऐसी ही भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने के लिए विदेश जाते हैं। कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र से नफरत करती है। कांग्रेस भारत की तरक्की से नफरत करती है। प्रदीप भंडारी ने आगे लिखा-राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं हैं, बल्कि वह एक भारत विरोधी नेता हैं, जो विदेश जाते हैं और भारत के खिलाफ बोलते हैं। लेकिन वह ऐसा करके क्या पाना चाहते हैं। वह अभी भी एक बच्चे की तरह काम करते हैं, न कि किसी नेता की तरह।

राहुल गांधी पलायन के नेता...

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा-राहुल गांधी ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि वे विपक्ष के नेता नहीं, बल्कि दुष्प्रचार के नेता हैं और पलायन के नेता हैं। राहुल गांधी ने हमारे देश का अपमान करने की कला में महारत हासिल कर ली है। बर्लिन में राहुल ने कहा कि हमने भारत की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है। भारत में कुछ भी निष्पक्ष नहीं है। वे यह भी कहते हैं कि भारतीय लोग आपस में लड़ेंगे।

भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं...

पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का सिर्फ एक ही एजेंडा है, भारत विरोधी सोरोस के एजेंटों से मिलना, चाहे वह इल्हान उमर हों या सलिल शेट्टी। ये लोग भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं और विदेशी धरती पर भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाते हैं।

राहुल गांधी ने बर्लिन में दिया भाषण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बर्लिन के हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते हुए भाजपा पर देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया था। राहुल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM