देशभर में अब बारिश आफत बन गई है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य सरकारों के तमाम दावे झमाझम बारिश में बहते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। यहां तक की लोग रतजगा करने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं।


भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में अब बारिश आफत बन गई है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य सरकारों के तमाम दावे झमाझम बारिश में बहते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। यहां तक की लोग रतजगा करने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं। इधर उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के बांध अब ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर में माताटीला बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जबकि झांसी में पथराई बांध के 4 और लहचूरा बांध के 10 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर, दतिया समेत पांच जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का यलो अलर्ट है। बिहार में सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई। राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में तेज बारिश का दौर जारी है।
झांसी के गुरसराय के सुट्टा गांव की पुख्खन देवी (65) ससोर नाले के पास बगिया है। वह अपने बेटे गजराज अहिरवार (45) के साथ बगिया में रहती हैं। शनिवार शाम को ससोर नाला उफना उठा। इससे बगिया के चारों ओर पानी आ गया और मां-बेटे फंस गए। सूचना पर पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। करीब 7 घंटे तक रेस्क्यू चला। गोताखोर नाव लेकर पहुंचा। रात 2 बजे नाव में मां-बेटे और उनके पशुओं को बैठाकर सकुशल बाहर निकाला।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में करीब 4 फीट तक पानी भर गया है। दुकानों में रखी सब्जी बह गई। फसल लेकर पहुंचे किसान परेशान होते नजर आए।
टीकमगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते पुरानी टिहरी रोड पर बने पुल के बगल की दीवार और पेड़ गिर गया। वहीं, शहर से 3 किलोमीटर दूर हनुमान सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया है। शिव मंदिर डूब गया। शहर के वार्ड नंबर 20 की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है।
कुंडेश्वर स्थित नवोदय विद्यालय की कैंटीन, रसोई घर सहित क्लास रूम में 3 फीट तक पानी भर गया है। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जमडार नदी के उफान पर होने से टीकमगढ़-ललितपुर रोड बंद हो गया है।
भारी बारिश के चलते शिवपुरी के मड़ीखेड़ा डैम, हरसि डैम और मोहनी डैम के फुल होने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे सिंध नदी और सहायक नदियां ओवरफ्लो चल रही हैं। दतिया के भांडेर ब्लॉक में पहूज नदी उफान पर है, जिससे भांडेर-मोंठ मार्ग पर नदी पर बनी पुलिया के काफी ऊपर पानी आ गया है और भांडेर का उत्तर प्रदेश से संपर्क टूट गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार कर रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।