×

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

By: Arvind Mishra

Feb 15, 202610:18 AM

view5

view0

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ।

  • सराज में सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा
  • खाई की गहराई 200 मीटर, पुलिस जांच जारी

थुनाग। स्टार समाचार वेब

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली। हादसा घर से 24 किमी दूर हुआ। गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है। हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक का भी मौत हो गई है। दरअसल, रविवार सुबह जीप एचपी 65 5148 को लेकर सुबह चारों दोस्त घर में बिना किसी को बताए गाड़ी लेकर निकल गए। घर से कुछ दूरी पर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दो ने मौके पर तोड़ा दम

गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक गाड़ी के बाहर पड़े थे, दो अंदर तुरंत इन घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया जबकि तीसरे ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

दो की नहीं हो पाई पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भयानक था कि युवकों की पहचान नहीं हो पा रहीं है। युवक आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आरंभ पर दी है। थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM