हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा हादसा। तलंगाना गांव में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत। भाजपा नेताओं ने जताया शोक। घटना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के होशियारपुर में आज यानी शनिवार को सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दो सड़क के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है। यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने 15, 16 और 17 दिसंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी।
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई ने तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों राज्यों के लिए कुल ₹3100 करोड़ की सहायता की घोषणा की। जानें पीएम के दौरे से जुड़ी हर अहम जानकारी और राहत पैकेज का पूरा विवरण।
सुप्रीम कोर्ट में राज्यपालों द्वारा विधानसभा से पारित विधेयकों को अनिश्चितकाल तक रोके रखने के खिलाफ राज्यों की याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश जैसी सरकारों ने तर्क दिया है कि कानून बनाना विधानसभा का काम है और राज्यपालों को मनमाने ढंग से जनता की इच्छा को रोकने का अधिकार नहीं है।






















