मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई ने तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई।

मुंबई में बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई ने तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई। दरअसल, महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सड़कें नहर बनी नजर आईं। वहीं, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई। वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।

यूपी के उन्नाव में गंगा किनारे 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। मणिपुर में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। तेलंगाना, उत्तराखंड में तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जून से अब तक 404 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में बारिश और बाढ़ से अब तक 14000 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक तय समय से तीन दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से मानसून विदा ले चुका है। अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौटना शुरू हो जाएगा। जबकि मध्य प्रदेश में मानसून दो हफ्ते और रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों से 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।