×

आदमपुर खंती: सुप्रीम कोर्ट में CPCB की रिपोर्ट पेश, पानी में 100 गुना ज्यादा आयरन मिला

राजधानी भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में बार-बार लगने वाली आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई।

By: Ajay Tiwari

Aug 06, 20255:02 PM

view21

view0

आदमपुर खंती: सुप्रीम कोर्ट में CPCB की रिपोर्ट पेश, पानी में 100 गुना ज्यादा आयरन मिला

भोपाल: स्टार समाचार वेब

राजधानी भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में बार-बार लगने वाली आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। इसमें सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी 80 पन्नों की रिपोर्ट पेश कर दी है, जिसमें आदमपुर खंती की स्थिति को बेहद खराब बताया गया है।

पानी पीने लायक नहीं, न ही खेती के लिए

पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी. पांडे, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी, ने बताया कि CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक खंती के आसपास के पानी में 100 गुना से ज़्यादा आयरन मिला है। यह पानी न सिर्फ पीने के लिए, बल्कि सब्जी उगाने और फसलों की सिंचाई के लिए भी खतरनाक है।

इस मामले की शुरुआत डॉ. पांडे की उस याचिका से हुई थी, जो उन्होंने मार्च 2023 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में दाखिल की थी। NGT ने इस पर सुनवाई करते हुए 31 जुलाई, 2023 को नगर निगम पर ₹1 करोड़ 80 लाख का जुर्माना लगाया था।

सुप्रीम कोर्ट में क्यों पहुंचा मामला?

NGT के जुर्माने के खिलाफ नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिस पर 16 मई, 2025 को सुनवाई हुई। इस सुनवाई में निगम ने जुर्माने की राशि माफ करने की अपील की थी। डॉ. पांडे के वकील ने कोर्ट में 22 अप्रैल को लगी भीषण आग की तस्वीरें पेश कीं और बताया कि निगम नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

इसके बाद, 15 मई को एक अर्जेंट सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नगर निगम सॉलिड वेस्ट नियमों का पालन नहीं कर रहा है। अगर नियमों का पालन होता, तो कचरे का इतना बड़ा ढेर नहीं लगता और इतनी भीषण आग नहीं लगती। कोर्ट ने CPCB को छह हफ्तों में जाँच करके रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई पाँच दिन बाद होने की संभावना है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा।  संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे।

Loading...

Feb 02, 20262:59 PM

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।

Loading...

Feb 02, 20262:33 PM

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया टाइगर स्टेट के नाम से जानती है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या पर तालियां बजती हैं... जश्न मनाए जाते हैं... लेकिन आज उसी प्रदेश से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है...। जी हां... मध्य प्रदेश के जंगलों में इन दिनों बाघों की दहाड़ से ज्यादा उनकी लाशों का शोर है।

Loading...

Feb 02, 20262:14 PM

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।

Loading...

Feb 02, 20261:33 PM