अहमदाबाद स्थित एक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।

अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, 8वीं क्लास के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। छात्र पर मंगलवार को हमला किया गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक निजी स्कूल की है। यहां 8वीं क्लास के 15 वर्षीय छात्र नयन पर मंगलवार को नौंवी के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। एक अभिभावक ने दावा किया है कि दोनों छात्रों के बीच नॉनवेज को लेकर झगड़ा हुआ था।
मृतक छात्र सिंधी समुदाय जबकि आरोपी स्टूडेंट मुस्लिम है, जिसके वजह से सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। गुस्साई भीड़ ने बुधवार को स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल प्रॉपर्टी तहस-नहस कर दी, बसों पर भी पथराव किया।
सिंधी समुदाय के लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। छात्र की मौत से आक्रोशित अभिभावकों, हिंदू संगठन और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ की गई। साथ ही स्कूल के कर्मियों को पीटा गया।
अभिभावकों में आक्रोश को देखते हुए स्कूल में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। पुलिस ने नयन पर हमला करने वाले नौवीं के छात्र को हिरासत में लिया है। जुवेनाइल कानून के राहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभिभावकों ने आरोपी छात्र के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल केस से जुड़ी एक बड़ी वारदात सामने आई है। उक्त केस में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भारत सरकार ने भारतीय सेना के ड्रेस में ऐतिहासिक बदलाव किया है। औपनिवेशिक दौर की परंपराओं को खत्म करने के लिए सेना के ड्रेस से जुड़े नियम बदल दिए गए हैं। अब औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है।
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।
DRDO ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। अब भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के खतरों को हवा में ही नष्ट कर सकता है। जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का 31वां आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनके चार दशक के शानदार सैन्य सफर, पढ़ाई और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रह हैं। पीएम आज से 18 जून तक 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
असम में भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विमान दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश हो गया है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा-आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल-बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा।
उत्तरप्रदेश के आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चन्दवक जौनपुर मोड़ के समीप देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।