×

बिना शर्त युद्धविराम के बाद भी गोलीबारी के आरोप, दोनों देशों के दावे अलग-अलग

थाईलैंड-कंबोडिया ने मलयेशिया में अमेरिकी दबाव में बिना शर्त युद्धविराम पर सहमति जताई, लेकिन अगले ही दिन संघर्ष विराम पर विवाद खड़ा हो गया। थाई सेना ने कंबोडिया पर हमले का आरोप लगाया, जिसे कंबोडिया ने खारिज किया।  

By: Sandeep malviya

Jul 29, 20256:06 PM

view5

view0

बिना शर्त युद्धविराम के बाद भी गोलीबारी के आरोप, दोनों देशों के दावे अलग-अलग

सुरिन। पांच दिनों तक चले थाईलैंड और कंबोडिया के बीच  खूनी संघर्ष के बाद  अमेरिकी दबाव में मलयेशिया में बिना शर्त युद्धविराम का ऐलान हुआ था। लेकिन मंगलवार  युद्धविराम पर विवाद शुरू हो गया। थाईलैंड ने कंबोडिया पर गोलीबारी का आरोप लगाया, जबकि कंबोडिया ने दावा किया कि उसने समझौते के बाद कहीं कोई फायरिंग नहीं की। थाई सेना का कहना है कि मध्यरात्रि से युद्धविराम लागू होने के बाद भी कंबोडिया की ओर से कई मोर्चों पर गोलीबारी की गई। थाईलैंड के मेजर जनरल विथाई लाईथोम्या ने बयान जारी कर कहा कि यह युद्धविराम का जानबूझकर उल्लंघन है और भरोसे के साथ गंभीर खिलवाड़ है। थाई सेना के अनुसार, उन्होंने केवल जवाबी और रक्षात्मक कार्रवाई की।

कंबोडिया ने आरोपों को बताया निराधार

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेटा ने थाई आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक किसी भी मोर्चे पर कोई सशस्त्र संघर्ष नहीं हुआ है। कंबोडियाई नेतृत्व पूरी दृढ़ता से इस युद्धविराम को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के सैन्य कमांडर मंगलवार को पहली बैठक करेंगे, जो शांति बहाली की दिशा में अहम कदम होगी।

मलयेशिया की भूमिका और अमेरिका का दबाव

सोमवार को हुए इस समझौते में मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मध्यस्थता की। उन्होंने इस युद्धविराम को तनाव कम करने और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में अहम पहला कदम बताया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं दोनों इस संघर्ष को तुरंत रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दोनों सरकारों से समझौते का पूरा पालन करने की उम्मीद करते हैं।

फिलहाल कुछ इलाकों में शांति

सीमा के कुछ हिस्सों में शांति की स्थिति लौटने लगी है और जो लोग संघर्ष के चलते विस्थापित हुए थे, उनमें से कुछ अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे सीमा क्षेत्र में शांति बनी है या कुछ जगहों पर तनाव बना हुआ है। इस ताजा संघर्ष की शुरूआत पिछले गुरुवार को हुई जब सीमा पर एक लैंड माइंस विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2.6 लाख लोग दोनों देशों में विस्थापित हो चुके हैं।

पुराना सीमा विवाद पर नई राजनीति

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा दशकों से विवाद का विषय रही है। हालांकि अब तक टकराव सीमित और छोटे पैमाने पर ही रहे हैं। लेकिन मई में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद हालात बिगड़ने लगे। इस घटना ने थाईलैंड की घरेलू राजनीति को भी प्रभावित किया और कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत पर अतिरिक्त टैरिफ पर बोले रुबियो- उम्मीद है हम इसे ठीक कर सकते हैं

3

0

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए भारी शुल्क को ठीक करना चाहता है। भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। रुबियो ने यूरोप से भी रूस पर सख्त कदम उठाने की अपील की।

Loading...

Sep 23, 202538 minutes ago

न्यूयॉर्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार

2

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के बाद आराम करने के लिए दूतावास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक लिया। 

Loading...

Sep 23, 202541 minutes ago

रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहे भारत-चीन : ट्रंप 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया। उन्होंने यहां एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। 

Loading...

Sep 23, 202543 minutes ago

एयरस्पेस उल्लंघन पर नाटो ने पुतिन को दी कड़ी चेतावनी

नाटो ने रूस को चेतावनी दी है कि एयरस्पेस उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। पोलैंड में रूसी ड्रोन गिराए जाने और एस्टोनिया में रूसी विमानों की घुसपैठ के बाद यह बयान आया। नाटो ने अनुच्छेद 5 की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी हमले को पूरे गठबंधन पर हमला माना जाएगा। 

Loading...

Sep 23, 202545 minutes ago

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 20259:19 PM