बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी।

ब्राउन विवि में हुई गोलीबारी और दो दिन बाद बोस्टन के पास हुए एक हमले के बीच संबंध की जांच की जा रही है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी। इस बीच गुरुवार को गोलीबारी के संदिग्ध का शव हैम्पशायर के सलेम में एक स्टोरेज यूनिट में मिला है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने खुद को गोली मार ली थी। उसके पास से दो हथियार और घटनास्थल से मिलान करने वाले सबूत बरामद हुए हैं।
13 और 15 दिसंबर की घटना
13 दिसंबर को ब्राउन यूनिवर्सिटी में एग्जाम के दौरान हुए सामुहिक गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ घायल हुए थे। इसके ठीक दो दिन बाद 15 दिसंबर को बोस्टन के पास ब्रुकलाइन में एमआईटी के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के निदेशक प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दोनों घटनाओं के बीच संबंध का पता लगाया।
दोनों घटनाओं की चल रही जांच
जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि यह संदिग्ध ब्राउन में हुई गोलीबारी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के एक प्रोफेसर की हत्या के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक दोनों गोलीबारी की घटनाओं के बीच संबंध की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने कहा कि ब्राउन विवि में हुई गोलीबारी और दो दिन बाद बोस्टन के पास हुए एक हमले के बीच संबंध की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी में नहीं आई फोटो
ब्राउन विवि के अधिकारियों का कहना है कि परिसर में 1,200 कैमरे लगे हैं, लेकिन हमला इंजीनियरिंग भवन के एक पुराने हिस्से में हुआ, जहां बहुत कम या न के बराबर कैमरे हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर परिसर से सटी एक आवासीय सड़क की ओर खुलने वाले दरवाजे से अंदर आया और बाहर गया, जिससे शायद यह पता चलता है कि ब्राउन विवि में लगे कैमरों ने उस व्यक्ति का फुटेज क्यों नहीं लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने नागरिकों पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा दीं। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में हो रही तेज वृद्धि के चलते की गई है।
रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवत: किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में एक विशाल हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमला किया है।
ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना किसी भी हमले का करारा जवाब देगी। जानें होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का क्या है नया रुख।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के पास गैस पाइपलाइन को बम से उड़ाने की घटना ने देश में ऊर्जा संकट को गहरा दिया है। जानें कैसे उग्रवादी संगठनों ने गैस बुनियादी ढांचे को एक रणनीतिक हथियार बना लिया है।
मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बादल छाए। अमेरिका ने ईरान की सीमा के पास 50,000 सैनिक और घातक हथियार तैनात किए। जानें ट्रंप प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक की योजना और सैन्य तैनाती की पूरी रिपोर्ट।
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा बढ़ा। 3500 अमेरिकी सैनिक USS त्रिपोली से मिडिल ईस्ट पहुंचे। जानें ईरान की 'नरक' वाली चेतावनी और पाकिस्तान में हो रही 3 देशों की गुप्त बैठक के मायने।
रूस ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात रोका। जानें इजराइल-ईरान जंग और इस फैसले का भारतीय तेल बाजार पर क्या होगा असर।
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा; यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल के बेर्शेबा पर हमला किया। ईरान ने सऊदी, यूएई और कुवैत सहित 5 देशों को बनाया निशाना। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।