हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है। हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर 41 लोग सवार थे। दरअसल, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक स्लीपर बस में आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को तड़के सुबह 4 बजे हुआ। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब बाईक बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई।
यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। इस बस में 41 लोग सवार थे। प्राइवेट वोल्वो बस आधी रात को बेंगलुरु के लिए निकली। तड़के सुबह 4 बजे बस, जब नेशनल हाइवे 44 पर कुरनूल के पास पहुंची, तो उसका एक टू-व्हीलर से एक्सीडेंट हो गया। पुलिस का मानना है कि बाइक बस के पिछले हिस्से में फंस गई, जिससे चिंगारी निकली और बस में आग लग गई।

दावा किया जा रहा है कि बस में कुल 41 यात्री सवार थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 20 लोगों की जान गई है। एसी बस होने के कारण लोगों ने कांच तोड़कर निकलने की कोशिश की, लेकिन कई लोग सफल नहीं हो सके। आग की लपटें तेज होने पर, 12 यात्री इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर मामूली चोटों के साथ भागने में कामयाब रहे। घायलों को इलाज के लिए कुरनूल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा-आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पर एक पोस्ट में लिखा-आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।
आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद देगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा-कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए भयानक बस आग हादसे के बारे में जानकर मैं सदमे में हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।