बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के बाद मचा हड़कंप। 4 घंटे हवा में रहने के बाद बेंगलुरु में हुई सुरक्षित लैंडिंग।
आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट
कन्नड़ फिल्म जगत से एक बेहद ही चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। टीवी स्टार नंदिनी सीएम ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बारे में वहां के सीनियर आफिसर ने बताया।
देश के कई एयरपोर्ट्स पर बुधवार सुबह से चेक-इन सिस्टम ठप होने से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। बेंगलुरु में 42 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि दिल्ली-हैदराबाद में मैनुअल प्रोसेस शुरू। जानें क्या है तैयारी और क्यों आई यह दिक्कत।
दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही सत्ता की खींचतान अब सुलझती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शनिवार को बेंगलुरु में अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने सीएम आवास पर नाश्ते के साथ बैठक की।
बीसीसीआई ने T20 विश्व कप 2026 के लिए अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को मेज़बान शहर चुना है, फाइनल अहमदाबाद में होगा। सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु वेन्यू लिस्ट से बाहर। पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे।
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है।
सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री ने बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान आई-1086 के दौरान विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अपहरण के डर से पायलेट ने भीतर से दरवाजा नहीं खोला। वाराणसी में विमान लैंड करने के बाद सीआईएसएफ को उस यात्री सहित उसके साथ यात्रा कर रहे सभी आठ आरोपियों को सौंप दिया।






















