×

एशिया कप : जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा श्रीलंका, सुपर-4 में पहुंचना अफगानिस्तान का लक्ष्य

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी मदद की है। गुरुवार को आबू धाबी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By: Prafull tiwari

Sep 17, 20258:02 PM

view10

view0

एशिया कप : जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा श्रीलंका, सुपर-4 में पहुंचना अफगानिस्तान का लक्ष्य

नई दिल्ली । श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 का 11वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का नतीजा ग्रुप-बी की शीर्ष-2 टीमों का फैसला करेगा।  ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल देखें, तो श्रीलंकाई टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, बांग्लादेश ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम दूसरे पायदान पर है।

इस मुकाबले में श्रीलंका को बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल परेरा से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में दुशमंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा मुकाबले का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल पर काफी हद तक निर्भर कर सकती है। वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और नूर अहमद श्रीलंकाई खेमे को परेशान कर सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि हांगकांग की टीम शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाकर खिताबी दौड़ से बाहर है।

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच ने एशिया कप में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी मदद की है। गुरुवार को आबू धाबी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन बारिश की आशंका नहीं है। टी20 इतिहास को देखें, तो श्रीलंका का पलड़ा इस टीम के खिलाफ भारी नजर आता है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच साल 2016 से अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 5 मैच अपने नाम किए, जबकि 3 मुकाबले अफगानिस्तान ने जीते।

अफगानिस्तान की टीम : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक।

श्रीलंका की टीम : चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2025 मिनी ऑक्शन: तारीख (13-15 दिसंबर), रिटेंशन नियम, संजू सैमसन-वेंकटेश अय्यर समेत कौन होगा रिलीज

7

0

IPL 2025 का मिनी ऑक्शन दिसंबर में भारत में हो सकता है। जानिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियम, 120 करोड़ का पर्स और राजस्थान, चेन्नई, KKR से रिलीज़ होने वाले संभावित बड़े नामों की पूरी लिस्ट।

Loading...

Oct 10, 20255:18 PM

नीतिश कुमार रेड्डी को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं : शुभमन गिल 

5

शुभमन गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "टीम मैनेजमेंट नीतिश कुमार रेड्डी को घरेलू सीरीज में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है ताकि विदेशी दौरों के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके।

Loading...

Oct 09, 20256:38 PM

महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं 

4

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Loading...

Oct 09, 20256:35 PM

कोच्चि में खेलेगी लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना, मुख्यमंत्री विजयन ने की तैयारियों की समीक्षा   

6

मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल को अर्जेंटीना जैसी वैश्विक फुटबॉल महाशक्ति की मेजबानी पर गर्व है और यह आयोजन राज्य के फुटबॉल के प्रति जुनून के साथ-साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन की क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा।

Loading...

Oct 07, 20257:46 PM