बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर है। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते हुए पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।

ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर है। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते हुए पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। तीनों पाकिस्तानी हैं। तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आतंकी खतरा मंडराने लगा है। पुलिस मुख्यालय को मिली अहम खुफिया जानकारी के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के तीन आतंकी बिहार में दाखिल हो चुके हैं।
ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इनकी पहचान रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर का रहने वाला मो. उस्मान के रूप में हुई है। तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे थे और वहीं से पिछले हफ्ते नेपाल बॉर्डर पार करके बिहार में दाखिल हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने इस इनपुट को बेहद गंभीरता से लिया है। बिहार के आला अधिकारियों ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और अन्य डिटेल्स सीमावर्ती जिलों के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर दी हैं। खासतौर पर नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
इन आतंकियों के देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अलर्ट और भी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आतंकी किसी बड़े राजनीतिक या भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम को निशाना बना सकते हैं।
पीएचक्यू ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और खुफिया तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, लगातार सूचना एकत्र करें और किसी भी तरह के सुराग मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। बिहार पुलिस इस समय पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सीमावर्ती जिलों में सर्च आॅपरेशन भी तेज कर दिए गए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के अपने मौखिक आदेश को वापस ले लिया है। कोर्ट अब 20 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया है। जानें बढ़ा हुआ वेतन कब से लागू होगा और 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या हैं नई मांगें
देशभर में महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि संबोधन का मुख्य विषय महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक होगा।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद भाजपा और एनडीए ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और भाजपा के दावों पर पलटवार किया है।
कश्मीर घाटी में आज रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
बीती देर रात हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई। बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस थी, जो मियापुर से पलकोल्लू (आंध्र प्रदेश) जा रही थी। बस में लगभग 18 यात्री सवार थे।
वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर लगी छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहले इस छूट को आगे न बढ़ाने के संकेत दिए गए थे।
केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार सदन में अपनी पसंद का कोई विधेयक पारित कराने में विफल रही है।
लाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता विवाद में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार को स्वयं जांच करने या केंद्रीय एजेंसी को मामला सौंपने को कहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह