उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आग के तांडव में जीएसटी-सेल टैक्स ऑफिस पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि फायरकर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

जीएसटी-सेल टैक्स ऑफिस पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
गोरखपुर। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आग के तांडव में जीएसटी-सेल टैक्स ऑफिस पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि फायरकर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। यहां राहत की बात यह है कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कार्यालय में अंदर रखे दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। देखत ही देखते पूरी बिल्डिंग धू-धूकर जलने लगी। यह घटना देर रात 12 बजे की है। दरअसल, गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के तारामंडल के पास सेल टैक्स ऑफिस में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को मिली। पहले दो फायर टैंकरों को आग पर काबू पाने के लिए रवाना किया गया। भीषण आग को देखते हुए एक के बाद एक 12 फायर टैंकर लगाए गए।
फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जला
भीषण आग की चपेट में आने से फर्स्ट फ्लोर पर स्थित सेल टैक्स कार्यालय पूरी तरह जल गया। तारामंडल के पास सेल टैक्स ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर से रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर धुएं का गुबार और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल अग्निशमन विभाग व रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी गई।
आग पर सुबह पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भी क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आवागमन नियंत्रित किया। अग्निशमन कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज शनिवार को आग पर काबू पाया। तब तक कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, फाइलें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।
आग बुझाने में लगी थीं 12 दमकल
गोरखपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बीती रात 12 बजकर 20 मिनट पर फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। उस सूचना पर दो फायर टैंकर को भेजा गया। यहां पर पता चला कि जीएसटी जोनल कार्यालय तारामंडल गोरखपुर में द्वितीय तल पर आग लगने से पूरा फ्लोर जल रहा था। जनपद की कुल 12 गाड़ियां फायर टैंकर समेत मौके पर पहुंचीं।
सभी रिकॉर्ड जलकर राख
आग में सभी रिकॉर्ड, आलमारियां, फॉल सीलिंग, कंप्यूटर व सारे दस्तावेज जल गए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह राहत की बात रही कि देर रात का समय होने के कारण कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।