अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी रामनगरी पहुंचे। सबसे पहले दोनों हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद दोनों ने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। आरती के बाद राजनाथ ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया।

अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी रामनगरी पहुंचे। सबसे पहले दोनों हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद दोनों ने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। आरती के बाद राजनाथ ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया। इस दौरान मंदिर परिसर में शंख-मंजीरे की आवाज और सीता राम, सीता राम के भजन गूंजते रहे। रामलला के दर्शन के बाद राजनाथ और योगी मंदिर परिसर के परकोटा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई। परकोटा के मंदिरों में ऐसा पहली बार है, जब यहां धर्म ध्वजा फहराई जा रही है। इससे पहले राजनाथ और योगी ने हनुमानगढ़ी में मंदिर की एक परिक्रमा की। राजनाथ ने महंत प्रेम दास के पैर छुए और पास में रखे आसान पर बैठे। इस दौरान योगी भी उनके पास ही नजर आए।
अन्नपूर्णा माता मंदिर में किए दर्शन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने अन्नपूर्णा माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद ध्वजा का पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हाथों में पुष्प लेकर ध्वज पर पुष्प अर्पित किए गए। धूप-दीप से आरती की और जल अर्पित किया। अंत में राजनाथ ने माला अर्पित की। इसके बाद अन्नपूर्णा माता मंदिर पर ध्वजा लहराई।
श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
आस्था का विभिन्न रंग
प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में आस्था का विभिन्न रंग देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जय श्री राम की जयघोष के साथ श्रद्धालु राममंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
22 जनवरी 2024 को रामलला की हुई थी प्राण प्रतिष्ठा
गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को द्वादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में संपन्न हुई थी। पूजा में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, फरर प्रमुख मोहन भागवत समेत 6 यजमान शामिल हुए थे। 51 इंच की नई मूर्ति पिछले सप्ताह ही मंदिर में रखी गई। मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हाथ में चांदी का छत्र और लाल अंगवस्त्र लेकर मंदिर पहुंचे थे।
11 जनवरी 2025 को पहली वर्षगांठ मनाई
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई। इस दिन द्वादशी थी। इस अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।