इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से हत्या कर दी। नशे में विवाद के बाद आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर ले जाकर बुजुर्ग की जान ली।
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी रामनगरी पहुंचे। सबसे पहले दोनों हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद दोनों ने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। आरती के बाद राजनाथ ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया।
इंदौर में अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का विरोध। परिवार के सदस्यों ने खुद पर केरोसिन डालकर और पोल पर चढ़कर सुसाइड की धमकी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मदाह के प्रयास को विफल किया।
सीधी जिले के जोगीपुर बाईपास पर तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आकर बाइक सवार अन्नपूर्णा विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की।
















