इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से हत्या कर दी। नशे में विवाद के बाद आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर ले जाकर बुजुर्ग की जान ली।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित 150 साल पुराने मंदिर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मंदिर के 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रस्टी कैलाश मोदी की मंदिर के ही चौकीदार मुकेश शर्मा ने बेरहमी से हत्या कर दी। एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, आरोपी चौकीदार अत्यधिक शराब पीने का आदी था और अक्सर मंदिर परिसर में विवाद करता था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जब चौकीदार नशे में मंदिर पहुँचा, तो कैलाश मोदी ने उसे फिर से समझाने की कोशिश की। इससे भड़के मुकेश ने पास पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया।
हमले की शुरुआत होते ही कैलाश मोदी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उन पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान अवस्था में बुजुर्ग किसी तरह पास के गुरुद्वारे में घुसे, लेकिन बेरहम चौकीदार ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। गुरुद्वारे के अंदर आरोपी ने उनके सिर, हाथ और पैरों पर करीब 31 बार वार किए। जांच में सामने आया कि सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान कैलाश मोदी ने दम तोड़ दिया।
गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, घटना के समय सुबह 5 बजे से ही हॉल में धार्मिक सत्संग चल रहा था। लाउडस्पीकर और भजनों की तेज आवाज के कारण बाहर हो रही चीख-पुकार और संघर्ष की आवाज लोगों को सुनाई नहीं दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी के हाथ में डंडा और उसका हिंसक रूप देखकर लोग डर गए और पीछे हट गए।
मृतक कैलाश मोदी के परिवार में चार भाई और एक बेटा पवन है। स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा प्रबंधन के वाइस प्रेसिडेंट दिलराज छाबड़ा ने बताया कि चौकीदार मुकेश शर्मा का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही बेहद खराब था। उसके हिंसक और अड़ियल व्यवहार के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस में कई बार शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।