सीधी जिले के जोगीपुर बाईपास पर तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आकर बाइक सवार अन्नपूर्णा विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
शहर की बाईपास सडक कल सोमवार को फिर से सडक हादसे से खून से सराबोर हो गई। हादसे में बाइक चालक पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर ह्दयविदारक मंजर को देखकर लोगों की भीड़ काफी आक्रोशित हो गई और इस क्षेत्र में चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई किंतु पुलिस की सूझ-बूझ से अंतत: मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल एंबूलेंस से पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज रीवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
क्या बताया प्रत्यक्षदर्शियों ने
कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि हादसे के दौरान बाइक सवार सडक को पार करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार में आए बल्कर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते यह दर्दनाक सडक हादसा घटित हो चुका था। बल्कर जब रुका तो घटनास्थल पर खून ही खून नजर आ रहा था। बल्कर के पिछले चक्के में फंसे अन्नपूर्णा विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों से मिलकर समझाइस दी गई। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने भीषण सडक हादसा में कुकड़ीझर निवासी अन्नपूर्णा विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी के घटना को लेकर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होने सांत्वना देते हुए सरकार से मांग किए हैं कि मृतक के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा एवं मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाए।
बाईपास मार्ग में तेज रफ्तार में चलते हैं वाहन
शहर के बाईपास मार्ग की लंबाई करीब 9.5 किलोमीटर है। उक्त मार्ग में वाहन काफी तेज रफ्तार में चलते हैं। इसी वजह से कुछ अंतराल में यहां बड़े सडक हादसे घटित होते रहते हैं। बाईपास मार्ग में वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए जो उपाय होने चाहिए उसका अभाव नजर आ रहा है। तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों के सामने यदि कोई आता है तो वाहन को तत्काल नियंत्रित कर पाना संभव नहीं रहता। इसी वजह से यहां बड़े सडक हादसे घटित होने का सिलसिला चल रहा है।
क्या थी घटना
मिली जानकारी के अनुसार समीपी कुकड़ीझर निवासी अन्नपूर्णा विश्वकर्मा पिता जगन्नाथ विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष आज सुबह अपनी पत्नी उर्मिला विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष को बाइक में लेकर बटौली देवी मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। जोगीपुर-सीधी बाईपास में सुबह करीब 9:30 बजे सिंगरौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बल्कर क्रमांक एमपी 19 एचए 5928 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना वीभत्स था कि इस घटना के दौरान बाइक चालक अन्नपूर्णा विश्वकर्मा बल्कर के पिछले चक्के की चपेट में आकर करीब 10 मीटर दूर तक घसीटता रहा। बल्कर के रुकने पर उसका शव बल्कर के पिछले पहिए में फंसा मिला। घटनास्थल की सडक खून से सराबोर हो गई। वहीं उसकी पत्नी उर्मिला विश्वकर्मा का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
परिजनों ने किया हंगामा
सूचना मिलने पर मृतक के परिजन एवं गांव के लोग भी काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों की भीड़ बल्कर को आग लगाने पर भी उतारू रही। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्परता पूर्वक मौके पर पहुंची और पुलिस की समझाइस के बाद मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में कोतवाली पुलिस ने क्रेन बुलाकर बल्कर के पिछले पहिए में फंसे शव को बल्कर के पिछले टायरों को उठाकर काफी मशक्कत के बाद निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मचुर्री भेजा गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर बल्कर छोंडकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस द्वारा बल्कर को अपने कब्जे में लेकर मामले की मर्ग विवेचना शुरू की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।