×

भाजपा: नितिन की ‘नबीन’ टीम में दिखेगा मध्यप्रदेश का दबदबा

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा दिखेगा।  नए अध्यक्ष की टीम में राज्य के सर्वाधिक नेताओं की ताजपोशी होने की उम्मीद की जा रही है।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 202611:48 AM

view3

view0

भाजपा: नितिन की ‘नबीन’ टीम में दिखेगा मध्यप्रदेश का दबदबा

कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि संगठन विस्तार में प्रभावी भागीदारी मिलेगी।

  • प्रदेश के युवा और नए चेहरों की होगी ताजपोशी
  • मिशन-2029 के लिए अभी से कसने लगे कमर
  • महासचिव के पद पर नियुक्ति की चल रही तैयारी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा दिखेगा।  नए अध्यक्ष की टीम में राज्य के सर्वाधिक नेताओं की ताजपोशी होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। गौरतलब है कि अभी सत्यनारायण जटिया संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, जबकि ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव और लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

खाली पदों पर होगी ताजपोशी

पूर्व में राष्ट्रीय कमेटी में मध्य प्रदेश से दो-दो महासचिव एक साथ रहे हैं। थावर चंद्र गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नेता एक साथ महासचिव की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी पार्टी के महासचिव रहे हैं। विजयवर्गीय अमित शाह और जेपी नड्डा की टीम में भी शामिल थे। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। अब माना जा रहा है कि विजयवर्गीय की जगह रिक्त हुए पद पर अब नए चेहरों की ताजपोशी हो सकती है।

एमपी भाजपा ने दिए 29 सांसद

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की क्लीन स्वीप ने दिल्ली में राज्य का कद बढ़ा दिया है। नितिन नबीन अपनी टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाना चाहते हैं। इसमें मध्य प्रदेश से कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। नबीन का छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ पुराना समन्वय रहा है, जिसका सीधा लाभ अब कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

नए समीकरण बनेंगे

मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी संगठन विस्तार में मध्यप्रदेश को बड़ी और प्रभावी भागीदारी मिलेगी और यह बदलाव प्रदेश की राजनीति में भी नए समीकरण बनाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

संविदा महासम्मेलन:  मांगों के लिए बनेगी कमेटी, 'राम को हनुमान की तरह सरकार को आपकी जरूरत'

भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने संविदा कर्मियों को सरकार का 'हनुमान' बताया और नियमितिकरण सहित अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने का ऐलान किया

Loading...

Jan 30, 20264:27 PM

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मध्यप्रदेश: दमोह में सीएम करेंगे पांच दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का श्रीगणेश

मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Loading...

Jan 30, 20263:10 PM

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

मध्यप्रदेश: छह नौकर पाने वाले अनुराग का नाम इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज 

जब हौसले बुलंद होते हैं तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश के एक युवक ने किया है। दरअसल, रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

Loading...

Jan 30, 20262:29 PM

वानिकी सम्मेलन-आईएफएस मीट: जल की शोभा जीवन और जंगल की टाइगर 

वानिकी सम्मेलन-आईएफएस मीट: जल की शोभा जीवन और जंगल की टाइगर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार  को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का  दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया।

Loading...

Jan 30, 20261:38 PM

मध्यप्रदेश: मैहर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र ने दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मैहर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र ने दी मंजूरी

केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है।  देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इसमें मैहर का नाम भी शामिल था।

Loading...

Jan 30, 20261:10 PM