×

बाबा महाकाल की शरण में भाजपा सांसद-अभिनेता रवि किशन

गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ल श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।  

By: Prafull tiwari

Jun 16, 202511:21 AM

view22

view0

बाबा महाकाल की शरण में भाजपा सांसद-अभिनेता रवि किशन

बोले- दु:ख, दारिद्रय और काल हरते हैं बाबा महाकाल

उज्जैन में चल रही फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे

उज्जैन। स्टार समाचार बेव

गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ल श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।  भस्म आरती के दौरान वे दो घंटे नंदी हाल में बैठकर शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। आरती के बाद रविकिशन ने देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी जी का जल अभिषेक किया। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रविकिशन का स्वागत व सम्मान किया गया। दरअसल, रविकिशन उज्जैन में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अहमदाबाद और केदारनाथ में हुई प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश जैसी दुर्घटना से रक्षा के लिए भगवान महाकाल काल से प्रार्थना की है। महाकाल तो काल को हरने वाले हैं। भगवान से प्रार्थना की है कि महाकाल इस काल से लोगों को बचा लें। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के भक्त देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं, मैं उन सभी भक्तों को सबसे पहले प्रणाम करता हूं। बाबा महाकाल के दरबार में सरकार और प्रशासन ने जो व्यवस्थाएं की हैं वह वाकई में प्रशंसा करने के लायक हैं। 

बिना भेदभाव करा रहे दर्शन

भाजपा सांसद ने कहा कि मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बिना किसी परेशानी के दर्शन करते हैं। पूर्ण आदर्श सम्मान के साथ समिति उन्हें दर्शन भी करवाती है। बाबा महाकाल के दरबार में सब एक बराबर है, जिन्हें बिना किसी भेदभाव के दर्शन करवाए जाते हैं। मैं भी आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं। बाबा महाकाल दु:ख दारिद्र और काल को हरने वाले हैं। 

नंदी जी के कानों में मनोकामना 

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि सुबह गोरखपुर से सांसद रवि किशन श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान आप बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष किया तो कभी हाथ जोड़कर मंत्र जाप करते देखे गए। चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कहीं। इस दौरान पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

धारकुंडी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज को भू-समाधि दी गई। यह केवल एक संत की विदाई नहीं, बल्कि करुणा, तप, संयम और मौन साधना से भरे युग का शांत अवसान है।

Loading...

Feb 10, 20267:09 PM

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Loading...

Feb 10, 20267:05 PM

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालक शुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी।

Loading...

Feb 10, 20263:10 PM

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Loading...

Feb 10, 20262:35 PM