×

भाजपा का जीतू पटवारी पर पलटवार: "झूठ फैलाना बंद करें"

भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

By: Star News

Jun 08, 20258:17 PM

view11

view0

भाजपा का जीतू पटवारी पर पलटवार: "झूठ फैलाना बंद करें"

सांची और दुग्ध किसानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अग्रवाल

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में सांची ब्रांड और दुग्ध उत्पादक किसानों के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उन्हें "झूठ का झुनझुना बजाकर सांची को बदनाम करने की साजिश" न करने की नसीहत दी है। 

भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल (X पर लिखा) भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में दुग्ध कलेक्शन सेंटर स्थापित कर रही है, जिससे किसानों को दूध बेचने में सीधी सुविधा मिल रही है और बिचौलियों की भूमिका कम हो रही है। ग्ध समितियों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है और उनकी प्रोसेसिंग क्षमता को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक दूध का समुचित उपयोग हो सके।

श्वेत क्रांति मिशन में निवेश

'श्वेत क्रांति मिशन' के तहत ₹2500 करोड़ के निवेश से हर जिले में मिल्क कूलर, मिनी डेयरी प्लांट और चिलिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसे दुग्ध क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव बताया जा रहा है।

सांची ब्रांड वैश्विक बाजार में उतरेगा

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ साझेदारी कर 'सांची' ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। पभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने के लिए नए सांची पार्लर तेज़ी से खोले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं तक सांची उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।


अग्रवाल ने कहा, तकनीकी और प्रबंधन विशेषज्ञों की सहायता से दुग्ध संघों को आधुनिक व कुशल बनाया जा रहा है, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होगी। दूध उत्पादक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान मिल सकें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी सम्मान से जोड़कर जताया विरोध

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी सम्मान से जोड़कर जताया विरोध

मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ भोपाल के मिंटो हॉल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के सम्मान पर हमला बताया।

Loading...

Dec 21, 20255:16 PM

Indore News: अटल स्मरणोत्सव में उपराष्ट्रपति, अटलजी को बताया राजनीति का आदर्श

Indore News: अटल स्मरणोत्सव में उपराष्ट्रपति, अटलजी को बताया राजनीति का आदर्श

इंदौर में आयोजित अटल स्मरणोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन मूल्यों पर विस्तार से विचार रखे।

Loading...

Dec 21, 20254:42 PM

शाजापुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, शुजालपुर को आयुर्वेदिक कॉलेज की सौगात | CM मोहन यादव

शाजापुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, शुजालपुर को आयुर्वेदिक कॉलेज की सौगात | CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर में मेडिकल कॉलेज और शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा की। दो वर्षों में जिले को मिली कई बड़ी विकास योजनाएं।

Loading...

Dec 21, 20254:32 PM

भोपाल देश का 26वां शहर... मेट्रो में पहले ही दिन 100 यात्रियों ने किया सफर

भोपाल देश का 26वां शहर... मेट्रो में पहले ही दिन 100 यात्रियों ने किया सफर

भोपाल में पहली बार मेट्रो का कमर्शियल रन रविवार सुबह ठीक 9 बजे एम्स स्टेशन से हुआ। मेट्रो 30 मिनट में सुभाष नगर स्टेशन पर पहुंच गई। 100 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 7 साल के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। दरअसल, राजधानी भोपाल ने रविवार सुबह इतिहास रच दिया।

Loading...

Dec 21, 202511:48 AM

भोपाल मेट्रो शुरू: 8 साल बाद राजधानी को मिली मेट्रो सेवा, जानें किराया और टाइमिंग

भोपाल मेट्रो शुरू: 8 साल बाद राजधानी को मिली मेट्रो सेवा, जानें किराया और टाइमिंग

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ हो गया है। जानें मेट्रो का किराया, टाइमिंग, ट्रिप की संख्या और आधुनिक सुविधाएं। 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू।

Loading...

Dec 20, 20256:58 PM