मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर में मेडिकल कॉलेज और शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा की। दो वर्षों में जिले को मिली कई बड़ी विकास योजनाएं।

मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ मोहन यादव का सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपनापन और विश्वास किसी भी क्षेत्र को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति होती है। शाजापुर जिले ने हमेशा प्रदेश को नई सोच और दिशा देने का काम किया है, इसलिए विकास में पहला अधिकार भी शाजापुर का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अभिनंदन एवं आभार समारोह को संबोधित करते हुए कह रहे थे।
इस अवसर पर शाजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्योग संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, कर्मचारी संघ, अधिवक्ता संघ, उद्योग भारती सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहार, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बीते दो वर्षों में जिले को मिली विकासात्मक उपलब्धियों के लिए यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शाजापुर दो प्रमुख मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों के बीच स्थित होने के कारण रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि शाजापुर प्रदेश के दो मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शाजापुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। वहीं मक्सी, जो पहले से औद्योगिक केंद्र रहा है, अब पुनः विकास की नई राह पर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि शाजापुर जिले की जनता जो चाहेगी, सरकार उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगी।
शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश का गौरव हैं। मात्र दो वर्षों की अवधि में उन्होंने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। शाजापुर जिले को सबसे अधिक विकासात्मक सौगातें मिली हैं, जिससे जिले के नागरिक उत्साहित और गौरवान्वित हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन रीजन के प्रस्तावित क्षेत्र में शाजापुर जिले का बड़ा हिस्सा शामिल किया गया है, जिससे जिले को विकास की नई गति मिलेगी। यह निर्णय पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
विधायक श्री भीमावद ने बताया कि मक्सी क्षेत्र में 8000 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर प्लेट निर्माण उद्योग की स्थापना की जा रही है, जिसका भूमि-पूजन भी हो चुका है। इससे जिले को औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिला पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना और नर्मदा-कालीसिंध परियोजना जैसी दो बड़ी सिंचाई योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। इसके अलावा शाजापुर मेडिकल कॉलेज, आलू-प्याज मंडी की मंजूरी, शाजापुर शहर में एबी रोड का 4-लेन निर्माण तथा मक्सी से मोहन बड़ौदिया बायपास को स्वीकृति मिलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं।
कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि बीते दो वर्षों में उनके विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य स्वीकृत होकर धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कालापीपल क्षेत्र की एक बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का न केवल भूमिपूजन हो चुका है, बल्कि निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।