मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ भोपाल के मिंटो हॉल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के सम्मान पर हमला बताया।

कांग्रेस कमेटी ने भोपाल में प्रदर्शन किया
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में रविवार को भोपाल कांग्रेस कमेटी ने मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरने को संबोधित करते हुए भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके सम्मान पर सीधा आघात है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के सम्मान से जुड़ा मामला है। सरकार को नाम बदलने की राजनीति छोड़कर इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आज भी मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम वर्ष 2005 से लगातार 20 वर्षों से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, आदिवासियों और मजदूर वर्ग को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। यह योजना सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं 11 वर्षों तक इस योजना का लाभ उठाया है, इसके बावजूद अब इसका नाम बदलने का फैसला समझ से परे है।
जेपी धनोपिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने संसद बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब पीएम मोदी स्वयं मनरेगा को कांग्रेस शासन का “स्मारक” बता चुके हैं, तो फिर इस स्मारक को मिटाने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई। उन्होंने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर भगवान राम का नाम जोड़ना केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और वैचारिक प्रतीक को छोटा करने का प्रयास है।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि भगवान राम देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं, लेकिन उनके नाम पर महात्मा गांधी के योगदान को मिटाना न तो उचित है और न ही स्वीकार्य। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यह फैसला राजनीतिक संकीर्णता और वैचारिक द्वेष से प्रेरित है। जनता आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा के मूल नाम और पहचान को बरकरार रखा जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, गोविंदपुरा विधानसभा प्रभारी नरेश सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता विनीता साहू, अनोखी मान सिंह, राहुल सिंह राठौर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।