घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार आरोपियों पर शिकंजा भी कस रही है, लेकिन कार्रवाई का खौफ कहीं भी नहीं दिख रहा है। दरअसल, बालाघाट जिले के लालबर्रा के नवेगांव के ग्रामीणों के विस्थापन प्रक्रिया में मिली राशि दिलाने के नाम पर वन विभाग के एक बीट गार्ड को जबलपुर ईओडब्ल्यूडी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है।

ईओडब्ल्यू लालबर्रा के रेस्ट हाउस में आरोपी बीट गार्ड से पूछताछ कर रही है।
विस्थापन प्रक्रिया में ग्रामीणों को 15-15 लाख मिल रह
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रिश्वत के लिए पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है। सरकार आरोपियों पर शिकंजा भी कस रही है, लेकिन कार्रवाई का खौफ कहीं भी नहीं दिख रहा है। दरअसल, बालाघाट जिले के लालबर्रा के नवेगांव के ग्रामीणों के विस्थापन प्रक्रिया में मिली राशि दिलाने के नाम पर वन विभाग के एक बीट गार्ड को जबलपुर ईओडब्ल्यूडी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे ईओडब्ल्यूडी ने ये कार्रवाई की। इससे हड़कंप मंच गया। टीम ने पश्चिम वन परिक्षेत्र लालबर्रा के बीट गार्ड मत्तम नगपुरे को उस समय ट्रैप किया, जब वह नवेगांव के राजेंद्र धुर्वे के साथ एसबीआई बैंक आया था। वह राजेंद्र से तीन लाख निकालने के लिए आहरण पर्ची भरा रहा था, तभी ईओडब्ल्यूडी की टीम ने उसे बैंक के बाहर पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू लालबर्रा के रेस्ट हाउस में आरोपी बीट गार्ड से पूछताछ कर रही है।
वह ग्रामीण से उसे खाते में आई मुआवजा राशि से तीन लाख निकालने का दबाव बना रहा था। गौरतलब है कि बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए सोनेवानी, चिखलाबड्डी और नवेगांव का विस्थापन किया जा रहा है। इन तीनों गांवों के ग्रामीणों को 15-15 लाख प्रति यूनिट के हिसाब से शासन से मुआवजा राशि दी जा रही है।
नवेगांव के जिस राजेन्द्र से बीट गार्ड ने चार लाख की रिश्वत की मांग की थी, उसके परिवार में पांच सदस्यों को 15-15 लाख के हिसाब से 75 लाख रुपए मिलने हैं। इसमें 20 लाख रुपए राजेन्द्र के बैंक खाते में आ चुके हैं। शेष 55 लाख की राशि दिलाने के नाम पर बीट गार्ड ग्रामीण से चार लाख की डिमांड कर रहा था।
आरोपी बीट गार्ड राजेन्द्र से मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए की मांग कर रहा था। ये डील 3.5 लाख हुई। बीट गार्ड राजेन्द्र से पहले ही 50 हजार ले चुका था। शेष तीन लाख के लिए वह ग्रामीण के साथ गुरुवार को बैंक पहुंचा था।
मंजीत सिंह, डीएसपी, ईओडब्ल्यूडी, जबलपुर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।