×

बांग्लादेश: फिर एक हिंदू की हत्या...गैरेज के अंदर जिंदा जलाया

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं का मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

By: Arvind Mishra

Jan 25, 202610:09 AM

view15

view0

बांग्लादेश: फिर एक हिंदू की हत्या...गैरेज के अंदर जिंदा जलाया

दावा किया जा रहा है कि  चंचल को गैराज के भीतर ही जिंदा जला दिया गया है।

  • गैराज के शटर पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
  • एक गैराज में काम करते हुए वहीं रहता था
  • लोगों ने घटना को बताया पूर्व नियोजित हत्या  

ढाका। स्टार समाचार वेब

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं का मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। नरसिंदी पुलिस लाइन्स से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में 23 साल के हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि  चंचल को गैराज के भीतर ही जिंदा जला दिया गया है। मृतक चंचल चंद्र भौमिक कुमिल्ला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से नरसिंदी के एक गैराज में काम करता था और काम के सिलसिले में वहीं रह रहा था। चंचल अपने परिवार का मंझला बेटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था।

घटना का वीडियो आया सामने

देर रात जब चंचल गैराज के अंदर सो रहा था, तभी दुकान के बाहर लगे शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग लगते ही लपटें तेजी से पूरे गैराज में फैल गईं। घटना से जुड़े एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर आग लगाता है, जिसके बाद आग तेजी से अंदर फैल जाती है।

मशक्कत के बाद बुझी आग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। नरसिंदी फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद गैराज के अंदर से चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंचल लंबे समय तक आग में जलता रहा और उसकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई।

इलाके में भारी तनाव का माहौल

परिजनों ने इस घटना को पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

स्थानीय हिंदू नेताओं में आक्रोश

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और DGP को बदला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और DGP को बदला

बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद EC का बड़ा एक्शन। दुष्मंत नारियाला नए मुख्य सचिव और सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP बने। 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

Loading...

Mar 16, 20264:38 PM

इजरायली राजदूत रूवेन अजार का बड़ा बयान: ईरान पर कब्जे का इरादा नहीं, वहां की जनता लाए बदलाव

इजरायली राजदूत रूवेन अजार का बड़ा बयान: ईरान पर कब्जे का इरादा नहीं, वहां की जनता लाए बदलाव

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान में सैन्य दखल के बजाय आंतरिक राजनीतिक सुधार और जनता के दबाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहे हैं।

Loading...

Mar 16, 20264:16 PM

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग; ए350 विमान में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग; ए350 विमान में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 को तकनीकी समस्या के कारण आयरलैंड डायवर्ट किया गया। 300 यात्री सुरक्षित, शैनन एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग। पढ़ें पूरी खबर

Loading...

Mar 16, 20264:09 PM

भारत: सरकार ने माना-फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़ी 2.13 फीसदी 

भारत: सरकार ने माना-फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़ी 2.13 फीसदी 

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी 2026 में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। यह लगातार चौथा महीना है, जब थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई में इजाफा दर्ज किया गया है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है।

Loading...

Mar 16, 20262:08 PM

संघ: संगठनात्मक बदलाव का प्रस्ताव पारित, अब देश में होंगे 80 संभाग

संघ: संगठनात्मक बदलाव का प्रस्ताव पारित, अब देश में होंगे 80 संभाग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का खाका तैयार किया है। इसमें सबसे अहम बदलाव यूपी और उत्तराखंड के संगठनात्मक ढांचे में किया गया है। नई संरचना में उत्तर प्रदेश से जुड़े अहम बदलाव किए गए हैं।

Loading...

Mar 16, 202612:48 PM