बांग्लादेश का अब्दुल कलाम बना किन्नर, भोपाल में पकड़ाया

भोपाल पुलिस ने बांग्लादेशी अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है। वह पहचान बदलकर कई सालों से यहां रह रहा था। लोग उसे नेहा नाम से जानते हैं। इसी नाम से उसने अपना पहचान पत्र भी बनवा रखा है। उसके फर्जी पहचान पत्र को भी कब्जे में ले लिया गया है।

By: Arvind Mishra

Jul 18, 20252 hours ago

view1

view0

बांग्लादेश का अब्दुल कलाम बना किन्नर, भोपाल में पकड़ाया

साल से रह रहा था, दस्तावेज भी बनवाए, नाम नेहा रखा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

भोपाल पुलिस ने बांग्लादेशी अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है। वह पहचान बदलकर कई सालों से यहां रह रहा था। लोग उसे नेहा नाम से जानते हैं। इसी नाम से उसने अपना पहचान पत्र भी बनवा रखा है। उसके फर्जी पहचान पत्र को भी कब्जे में ले लिया गया है। दरअसल, बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में घुसकर यहां पहचान छिपाकर रह रहे हैं। इसी तरह का एक बांग्लादेशी अवैध रूप से भोपाल में रहते हुए पकड़ा गया है। बांग्लादेश का निवासी अब्दुल कलाम भोपाल में किन्नर बनकर वर्षों से रह रहा था। अब्दुल खुद का नाम नेहा किन्नर रखा था, वह इस नाम से पहचान पत्र भी बनवा चुका है और उसी का उपयोग कर वह खुद को भारतीय बताता था। केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों की तलाश शुरू की गई, तब भोपाल में अब्दुल कलाम के छिपे होने का खुलासा हुआ।

लड़की का भेष बनाया

अब अब्दुल को डिपोर्ट किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वह बुधवारा क्षेत्र में रहता था। उसके खिलाफ तलैया पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल, वह भोपाल पुलिस की सुरक्षा में रह रहा है। खुलासा हुआ है कि अब्दुल जांच एजेंसियों से बचने के लिए किन्नर बनकर राजधानी में घूमता रहता था। यह कार्रवाई इंटेलीजेंस यूनिट द्वारा की गई है। पहचान छिपाने के लिए उसने लड़की का भेष बना रखा है और अपना नाम भी नेहा रखा है।  

भोपाल पुलिस पूछताछ कर रही

बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल को भोपाल के बुधवारा इलाके से पकड़ा गया है। उसका असली नाम अदुल कलाम है। वह किन्नर बनकर शहर में यहां-वहां निकलता था। अब्दुल कलाम उर्फ नेहा ने बकायदा फर्जी तरीके से परिचय-पत्र भी बनवा लिया था। इसके संबंध में भी अंदरखाने पड़ताल की जा रही है। क्योंकि वह परिचय पत्र बनाने में कैसे सफल हो गया, बड़ा सवाल है। उससे भोपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ भी बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है।

पुलिस की विशेष निगरानी में अब्दुल

अब्दुल के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की भी जांच भी इंटेलीजेंस यूनिट कर रही है। उसके मोबाइल को जब्त कर सायबर क्राइम की मदद से चौटिंग से लेकर बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके जिन लोगों के साथ संपर्क थे, उनसे भी क्राइम ब्रांच में एक स्पेशल टीम अलग से पूछताछ कर रही है। अब्दुल के भोपाल में होने की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी भेज दी गई है। अदुल कलाम को तलैया थाने में रखा गया है। थाना प्रभारी के अलावा दो महिला आरक्षकों को ही आने-जाने की अनुमति है।

इसलिए महिला आरक्षक तैनात

वह पुरूष है, लेकिन वह वर्षों से महिला किन्नर के भेष में छिपा था। वह हावभाव भी महिलाओं जैसा दिखाता है, इसलिए महिला आरक्षकों को भी तैनात किया गया है। उसने भारत आने और अपने अन्य साथियों के भी संबंध में जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों का तर्क है कि समय-समय पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नीमच में CBI की बड़ी कार्रवाई: नारकोटिक्स इंस्पेक्टर ₹3 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

सीबीआई ने नीमच में सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के एक इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट और एक बिचौलिए को ₹3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी जा रही थी घूस।

Loading...

Jul 18, 2025just now

MP कांग्रेस का बड़ा आरोप: IAS-IPS अफसरों की 'वैध-अवैध' संपत्ति खंगाल रही पार्टी

1

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के IAS-IPS अफसरों पर संपत्ति छिपाने और बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़कों की हालत, सिंहस्थ भ्रष्टाचार और रोजगार पर भी सरकार को घेरा।

Loading...

Jul 18, 2025just now

सिवनी डबल मर्डर: एकतरफा प्यार में मौसा ने की दो भांजों की बेरहमी से हत्या

मध्यप्रदेश के सिवनी में दिल दहला देने वाली घटना, जहाँ एक मौसा ने एकतरफा प्रेम के चलते अपने दो मासूम भांजों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Loading...

Jul 18, 2025just now

मुख्यमंत्री  की स्पेन यात्रा: MP-कैटेलोनिया में व्यापार और शिक्षा पर अहम समझौते

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना में मर्काबारना का दौरा किया और कैटेलोनिया के विदेश मंत्री से मुलाकात की। जानें कृषि, उच्च शिक्षा और पर्यटन में हुए महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में।

Loading...

Jul 18, 2025just now

महिला बंदियों ने सीखा संवाद, संवेदना और सपनों को संवारने का हुनर

कभी टूटी हुई उम्मीदों के सहारे जी रही केन्द्रीय जेल भोपाल की महिलाएं अब सपनों को नया आकार दे रही हैं। केंद्रीय जेल के महिला वार्ड में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जब इन महिला बंदियों ने रंगों और शब्दों के जरिये अपनी जिंदगी को कागज पर उकेरा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें गर्व से नम हो गई।