×

भोपाल: आवेश खान ने ‘राजा’बनकर किया रेप, बनाया वीडियो और अब पहुंचा सलाखों के पीछे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को राजा बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया।

By: Arvind Mishra

Feb 08, 202610:31 AM

view5

view0

भोपाल: आवेश खान ने ‘राजा’बनकर किया रेप, बनाया वीडियो और अब पहुंचा सलाखों के पीछे

आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है।

  • लोगों ने उठक-बैठक लगवाई और बेल्ट से पीटा

  • आरोपी यूपी का रहने वाला,अदालत ने भेजा जेल

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को राजा बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया। यही नहीं,  उसने युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। दरअसल, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बगरौदा औद्योगिक इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है, तब उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करता रहा।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में टीनशेड की झुग्गी में रह रही थी। परिवार वहीं स्थित फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी उवेज, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, उसी इलाके में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। पास-पास रहने के कारण दोनों की पहचान हुई और करीब एक साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ।

हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़ा

कुछ दिन पहले इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी। इसके बाद वे युवक और युवती पर नजर रखे हुए थे। बीती रात दोनों को साथ देखकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एम्स से युवती को थाने लाई पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन युवती उस समय लापता थी। बाद में पता चला कि उसका भाई एम्स अस्पताल में भर्ती है। पुलिस एम्स पहुंची और महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती को थाने ले आई।

कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

युवती की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिरोंज में डॉक्टर दूल्हे की अनोखी बैलगाड़ी बारात, याद आई पुरानी परंपरा

सिरोंज में डॉक्टर दूल्हे की अनोखी बैलगाड़ी बारात, याद आई पुरानी परंपरा

मध्य प्रदेश के विदिशा (सिरोंज) में एक डॉक्टर दूल्हे ने लग्जरी कारों को छोड़कर बैलगाड़ी पर बारात निकालकर सबको हैरान कर दिया। जानिए सादगी भरी इस अनोखी शादी की पूरी कहानी।

Loading...

Feb 08, 20264:41 PM

भोपाल: ऑटो चालक ने रात में साथियों को बुलाकर यात्री को लूटा 

भोपाल: ऑटो चालक ने रात में साथियों को बुलाकर यात्री को लूटा 

भोपाल रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हो गई। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान लेकर पहुंच गया और अपने साथियों को बुलाकर पहले युवक से मारपीट की और फिर युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर ऑटो से भाग निकले।

Loading...

Feb 08, 202611:52 AM

मंदसौर में नशे पर प्रहार: 13 करोड़ की ड्रग्स जब्त,  खेत में चल रही थी फैक्ट्री

मंदसौर में नशे पर प्रहार: 13 करोड़ की ड्रग्स जब्त,  खेत में चल रही थी फैक्ट्री

मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किया है। यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। खेत में बनी झोपड़ी में लैब चल रही थी।

Loading...

Feb 08, 202610:51 AM

भोपाल: आवेश खान ने ‘राजा’बनकर किया रेप, बनाया वीडियो और अब पहुंचा सलाखों के पीछे

भोपाल: आवेश खान ने ‘राजा’बनकर किया रेप, बनाया वीडियो और अब पहुंचा सलाखों के पीछे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को राजा बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया।

Loading...

Feb 08, 202610:31 AM

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज ब्रह्मलीन

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज ब्रह्मलीन

आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुरुष और चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 102 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए हैं।

Loading...

Feb 07, 202610:10 PM