देशभर में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह तो लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। हालांकि राज्य सरकारें, राहत एवं आपदा प्रबंधन में जुटी हैं। शरणार्थी शिविरों में प्रभावितों को राहत सामाग्री पहुंचाई जा रही है।

बिहार में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी और रांची से एनडीआरएफ की छह अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं।

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
देशभर में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह तो लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। हालांकि राज्य सरकारें, राहत एवं आपदा प्रबंधन में जुटी हैं। शरणार्थी शिविरों में प्रभावितों को राहत सामाग्री पहुंचाई जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बिहार के सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 10 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत बिहार की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिर गई हैं। यहां के हालता भयाभह होते जा रहे हैं। इधर, उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर है। पिछले 24 घंटे में यूपी के 54 जिलों में 5.9 मिमी बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश बंद थी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को देर रात राजधानी भोपाल में अच्छी तेज बारिश हुई थी। हालांकि सुबह से धूप नहीं निकली है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ट्रफ की एक्टिविटी होने से यहां तेज बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के हुई लैंडस्लाइड के बाद एनएच-305 का औट-सैंज मार्ग बंद हैं। राज्य की 360 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है। मानसून से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लोग अभी भी लापता हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बाढ़-बारिश में फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड लाया जा रहा है। धराली और हर्षिल में फंसे लोगों को प्रशासन द्वारा भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। यहां सेना का रेस्क्यू जारी है। लापता लोगों को तलाशा जा रहा है। अब तक 1 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं चमोली में चोपता जाने वाले रास्ते पर कई पेड़ सड़क पर गिरे हैं। इसके कारण रास्ता ब्लॉक है। चमोली पुलिस ने लोगों को रास्ते से गुजरते वक्त एहतियात बरतने का कहा गया है।
इधर, झारखंड में तेज से हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में तेज बारिश के आसार हैं। क्योंकि हफ्तेभर से प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी कम रहने के कारण बारिश में कमी आई। तापमान बढ़ने के कारण उमस की स्थिति है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।