बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी जमकर पीटा। घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है।

गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया, जिससे मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी जमकर पीटा। घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है। दरअसल, मलावां गांव में 9 लोगों की मौत के बाद मातमपुर्सी के लिए पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया, जिससे मंत्री और विधायक को करीब एक किलोमीटर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में मंत्री के सुरक्षा कर्मी सहित कई लोग घायल हो गए, कुछ का सिर फट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। तीन दिन पहले सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना से प्रभावित परिवारों से मिलने मंत्री और विधायक गांव पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और फिर लौटने लगे। ग्रामीणों ने उनसे कुछ देर और गांव में रुकने की गुहार लगाई, लेकिन मंत्री ने कहा कि सभी परिवारों से मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आगे कार्यक्रम में जाना है।
मुआवजे को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले एक स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया, फिर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। इससे गुस्साए ग्रामीण उग्र हो गए और हमला कर दिया।
नालंदा की घटना पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में जीविका दीदियों (बैंक जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं) की मौत हुई थी। इस घटना के बाद वहां पहुंचा था। सरकार की तरफ से जो मदद दी गई है उसे सुनिश्चित कर रहा था। मैं उनके दु:ख में शामिल होने गया था। लेकिन अगर कुछ लोग उसमें नाराज होंगे तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।
एक खास चर्चा के दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।
केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। एम्स जैसे संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे सवाल उठना लाजमी है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 61 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। देखें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से मिलकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के धन शोधन के नए तरीके सामने आए।
शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे के कार्यालय में बैठक करने पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। राउत ने इसे 'गद्दारी' को बढ़ावा देना बताया, लेकिन पवार की विचारधारा पर भरोसा जताया। जानें पूरा मामला।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस ने आरोपियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की फर्जी रसीद बुक बरामद की है। वहीं, SIT ने प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण समारोहों के खर्चों की जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह